jhankar
ब्रेकिंग
मानपुरा में खूनी संघर्ष: पैसों के विवाद में चला चाकू, रज्जाक पहलवान घायल, दोनों पक्षों ने की शिकायत  उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी

इंदौर में भीड़ को रौंदते हुए निकला बेकाबू ट्रक, 5 की मौत; एयरपोर्ट रोड पर दर्दनाक हादसा

इंदौर। इंदौर के एयरपोर्ट रोड स्थित शिक्षक नगर में सोमवार शाम एक बेकाबू ट्रक ने कई लोगों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में 4 से 5 लोगों की मौत की खबर है और कई अन्य घायल हुए हैं। शहर के एयरपोर्ट रोड पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। एक अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें 4 से 5 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर जमा हुई गुस्साई भीड़ ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया।

इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर हुई दुर्घटना के घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन के अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर घायलों के उपचार की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है । चिकित्सकों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। घायलों का उपचार बांठिया हॉस्पिटल, वर्मा हॉस्पिटल और गीतांजलि हॉस्पिटल में किया जा रहा है। आवश्यकता होने पर उन्हें अन्य अस्पतालों में भी ले जाये जाने की व्यवस्था की गई है। एम . वाय. अस्पताल को भी इलाज के लिए तैयार रखा गया है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक विद्या पैलेस से गुजरते हुए लोगों को उड़ाता हुआ निकला। पहले उसने एक मैडम को उड़ाया और उसके बाद लाइन से कई लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया।

- Install Android App -

ये लोग हुए घायल
1. अशोक पिता प्रहलाद दास गोपालानी, उम्र 71 साल, निवासी लीड्स एरोड्रम।
2. काजल पति अशोक गोपालानी, उम्र 63 साल।
3. अंकिता पति रितेश गोपालानी, उम्र 30 साल।
4. संविद पिता रितेश दुधानी।
5. पलक पिता अनिल जोशी, निवासी इमली बाजार।
6. अनिल पिता लाल सिंह कोठारे, उम्र 35 साल, निवासी अमर पैलेस ।

क्या है पूरा मामला?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह भीषण हादसा एयरपोर्ट रोड स्थित शिक्षक नगर के पास हुआ। एक तेज रफ़्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर चल रहे कई लोगों को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक कई लोग ट्रक की चपेट में आ चुके थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विजयवर्गीय ने संभाला मोर्चा
इंदौर की घटना में अब तक अधिकृत रूप से तीन मौत की पुष्टि हुई तो 15 घायल अब तक मिले, जिनमें से 6 बाठिया, 6 गीतांजलि और 3 अरविंदो में उपचाररत हैं… वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी दौड़ लगाई और वे तुरंत धार से इंदौर घायलों के बीच पहुंचे..!

विधायक मालिनी गौड़ गीतांजलि हॉस्पिटल भी पहुंची
विधायक मालिनी गौड़ ने कहा कि बहुत ही दुखद दुर्घटना घटना हुई है। ट्रक वाला पीया हुआ था या ब्रेक फेल हुआ है। अभी कुछ भी पता नहीं है। जिनकी मौत हुई हैं, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं।