ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे टिमरनी: 5 करोड़ की लागत से टिमरनी में बनेगा जनपद पंचायत भवन।  हार्ट अटैक: किशोरी रील बनाकर दोपहर को सोई तो उठी नही जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए!  कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में अ... हाँ मैंने अपने पति को मारा" महिला ने थाने मे कबूला अपना जुर्म हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं जिले की रहटगाँव तहसील में मूंग उपार्जन केंद्रों पर वरदान की कमी ,आज बंद रही मूंग खरीदी किसान परेशान Aaj ka rashifal: आज दिनांक 15 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे निजी स्कूलो की फीस वृद्धि मनमानी पर शिक्षा अधिकारी की अनदेखी  :आक्रोशित ABVP कार्यकर्ताओ ने DEO कार्... इंदौर 8 वी बार स्वच्छता सर्वेक्षण मे प्रथम केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताई खुशी! हरदा मामले ...

Economy of India 2024: भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर सामने आई बड़ी रिपोर्ट, 07 साल में 07 लाख करोड़ डॉलर के पार जाने का है अनुमान

भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर समय-समय पर विभिन्न कंपनियां अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करती रहती हैं। भारत के अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ाने वाली अर्थव्यवस्था मानी जा रही है। वर्तमान समय में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। वर्तमान समय में भारत की अर्थव्यवस्था 3.6 लाख करोड डॉलर है। अभी भारत से आगे चार बड़े देश अमेरिका, जापान, चीन और जर्मनी है।

हाल ही में रेटिंग कंपनी क्रिसिल ने अपनी एक रिपोर्ट साझा की है। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत की अगले वर्ष जीडीपी ग्रोथ 6.8 तक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा वर्ष 2037 तक भारत की अर्थव्यवस्था के दुगनी होने एवं 7 लाख करोड़ डॉलर को पार करने का अनुमान भी लगाया जा रहा है।

भारत की इकोनॉमी वर्ष 2025 में भी 7% की दर से बढ़ सकती है। यह बड़ी बात आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास द्वारा कही गई है। इसके अलावा एक और रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भी अगले वित्त वर्ष के लिए भारत की अर्थव्यवस्था और जीडीपी ग्रोथ 6.8 तक जाने का अनुमान लगाया है।

भारत के तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की है उम्मीद –

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था साल 2031 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकती है। तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए भारत को अपने घरेलू संरचना में सुधार एवं वर्तमान स्थितियों में परिवर्तन करना होगा। भारत सरकार वर्ष 2031 तक अपनी अर्थव्यवस्था में सुधार कर दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकती है।

- Install Android App -

वर्तमान में भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था है –

वर्तमान समय में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल है। भारत से ऊपर चार प्रमुख देश चीन, अमेरिका, जापान और जर्मनी है। भारत की अर्थव्यवस्था फिलहाल 3.6 लाख करोड़ डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है।

________________________________

यह भी पढ़े –