jhankar
ब्रेकिंग
आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर केस: पूजा को लेकर विवाद में तीन की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर आज 23 सितंबर 2026 का सुविचार मुस्लिम धर्मावलम्बी ने डोल ग्यारस झांकियों पर की पुष्पवर्षा Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की...

हार्ट अटैक: किशोरी रील बनाकर दोपहर को सोई तो उठी नही

इंदौर मे अजब मामला सामने आया।जहां एक 16 वर्षीय किशोरी अपने कमरे में रील बनाकर दोपहर में सोई तो उठी ही नही पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। मनुष्य की अनियमित दिनचर्या और खान पान उसे बीमार कर रहे है। रविवार को एक किशोरी की मौत की खबर ने हर एक चौंका दिया है। 16 वर्षीय किशोरी लावण्या की सायलेंस हार्ट अटैक से मौत होंने की बात कही जा रही है।

पूरा मामला विस्तार से

- Install Android App -

शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के कुलकर्णी का भट्टा निवासी 16 वर्षीय लावण्या जैन रविवार की दोपहर में अपने कमरे में रील बनाने के बाद सो गई थी। काफी समय बाद जब परिजनों उसे उठाया लेकिन वह नही उठी आंखे न खोली तो घरवाले उसे लेकर पास के अस्पताल में पहुंचे। जहां डाक्टर ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित किया।परिवार को आशंका है कि हार्ट अटैक के कारण उसकी मौत हुई है। स्वजन ने बताया कि रविवार दोपहर में वह रील बनाने के बाद सो गई थी। इसके बाद उसे उठाया, लेकिन वह उठी नहीं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मृतिका ने अभी 12 वीं की परीक्षा पास की थी। उसे किसी भी प्रकार की शारीरिक समस्या नहीं थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।