jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रन्हाईकला का किया निरीक्षण किया हरदा न्यूज़ : आंगनवाड़ी केन्द्रों में भोजन व नाश्ता गुणवत्तापूर्ण व सही मात्रा में मिले जिला कार्यक्र... प्राइवेट स्कूलों की नवीन मान्यता व मान्यता नवीनीकरण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि अब 20 जनवरी हरदा जिले के 3 स्थानीय अवकाश घोषित पेंशनर्स अपने सेवाकाल के उल्लेखनीय अनुभव शेयर करें कोई भी समस्या हो तो अवगत कराएं - कलेक्टर इंदौर पहुंची भारत और न्यूजीलैंड की टीमें, 18 जनवरी को खेला जाएगा मुकाबला हरदा जिले में उर्वरक वितरण के लिए ‘ई-विकास प्रणाली’ का शुभारंभ उज्जैन में 1.85 करोड़ की धोखाधड़ी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार हरदा : ब्लॉक स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स सम्पन्न इंदौर : सराफा बाजार में नकाब प्रतिबंध, सुरक्षा और आजादी पर बहस छिड़ी

टिमरनी: 5 करोड़ की लागत से टिमरनी में बनेगा जनपद पंचायत भवन। 

टिमरनी- टिमरनी जनपद पंचायत भवन अब 5 करोड़ से अधिक की लागत से भव्य बिल्डिंग बनेंगी जो आधुनिक बिल्डिंग बनेंगी जिसमें सर्वसुविधायुक्त युक्त व्यवस्था रहेगी और बिल्डिंग का दायरा भी काफी बड़ा रहेगा। टिमरनी जनपद उपाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा (लिबर्टी)ने बताया कि इस बिल्डिंग के बनने से यहां पर हितग्राहियों आने में परेशानी नहीं होगी और अधिकारियों को भी अपने-अपने अलग-अलग चेंबर मिलेंगे जिससे जिसको जो भी समस्या रहेगी वह संबंधित अधिकारी के पास सीधे पहुंचेगी और अधिकारियों को भी यहां व्यवस्था अच्छी मिलेगी जिससे उनके कार्य करने में उनको ऊर्जा मिलेगी। वहीं बताया की इसके संबंधित दस्तावेज जल्द जमा करा दिए जायेंगे।

 

मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग

क्रमांक/पं.रा./निर्माण-62/2025 5/12318,आदेश भोपाल, दिनांक 05/07/2025 एतद द्वारा जिला हरदा की जनपद पंचायतों में सम्मुख दर्शाए अनुसार ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा जारी मानक प्राक्कलन के आधार पर नवीन जनपद पंचायत भवन निर्माण कार्य हेतु विभाग की योजना क्रमांक-4610 अतिरिक्त स्टाम्प शुल्क वसूली के विरूद्ध अनुदान मद से राशि रूपये 1051.34 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की जाती है , जिसमें जनपद पंचायत टिमरनी

- Install Android App -

के लिए स्वीकृत राशि रूपये ,जनपद पंचायत भवन निर्माण 525.67(पांच करोड़ पच्चीस लाख) यह स्वीकृति ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के दर अनुसूची लागू दिनांक 11.04.2022 के आधार पर प्राक्कलन तैयार कर जारी की गई है। उक्त निर्माण कार्य का व्यय विभाग की योजना क्रमांक-4610 अतिरिक्त स्टाम्प शुल्क वसूली के विरूद्ध अनुदान मद अंतर्गत विकलनीय होगा।

 

उक्त कार्य की निर्माण एजेंसी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा होगी। जनपद पंचायत भवन निर्माण कार्य हेतु न्यूनतम 2 एकड़ भूमि की उपलब्धता अनिवार्य होगी। निर्माण कार्य प्रारंभ करने के पूर्व संबंधित सहायक यंत्री, उपयंत्री, जनपद पंचायत के अध्यक्ष तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वारा जन सामान्य हेतु सुविधायुक्त एवं उपयोगी स्थल का चयन एवं निरीक्षण किया जयेगा। कार्य का ले-आउट संबंधित उपयंत्री द्वारा राजस्व निरीक्षक/ पटवारी एवं जनपद पंचायत पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया जायेगा।

वही जनपद पंचायत टिमरनी उपाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा लिबर्टी ने मध्य प्रदेश पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल का आभार माना है।