jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

जिले की रहटगाँव तहसील में मूंग उपार्जन केंद्रों पर वरदान की कमी ,आज बंद रही मूंग खरीदी किसान परेशान

वैभव चौधरी 

हरदा। मध्य प्रदेश में 7 जुलाई से ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी प्रारंभ हो गई है इसी क्रम में हरदा जिले में भी अलग-अलग समितियो द्वारा केंद्रों पर खरीदी की जा रही है खरीदी कार्य की मोनिटरीन स्वयं जिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन

कर रहे है। बावजूद इसके खरीदी केंद्रों पर समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है ।आज जिले की रहटगांव तहसील के आर.के वेयरहाउस धनगांव,सार्थक वेयरहाउस दुचकच्छ मां दुलारी वेयरहाउस दुचकच्छ पर मूंग खरीदी बंद रही। जहां खरीदी की गई बहा भी वरदानों की कमी के चलते धीमी गति रही, किसान अखिलेश पटेल द्वारा बताया गया कि वह धनगांव में मूंग तुलवाने के लिए अपनी उपज लेकर सुबह 5 बजे से आया था पर वरदान की कमी के चलते उपज नहीं तुल पाई। वहीं किसान संघ के बालकदास छापरे का कहना है कि प्रशासन जल्द से जल्द वरदान खरीदी केंद्रों पर पहुंचाए जिससे कि किसानों को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े।समिति प्रबंधक नीलेश किरार द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा उच्च अधिकारियों को पहले से अवगत करवा दिया गया था परंतु अभी तक वरदान नहीं मिले हैं जैसे ही वरदान आते हैं खरीदी प्रारंभ कर दी जाएगी।

- Install Android App -

इनका कहना है

जिले में लगातार वरदानों की आपूर्ति जारी है 

रोजाना वरदान उपार्जन केंद्रों पर भेजे जा रहे हैं यदि रहटगांव तहसील में वरदान नहीं है तो जल्द ही भेजे जाएंगे।

जवाहर कासदे डीडीए हरदा