jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

Economy of India 2024: भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर सामने आई बड़ी रिपोर्ट, 07 साल में 07 लाख करोड़ डॉलर के पार जाने का है अनुमान

भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर समय-समय पर विभिन्न कंपनियां अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करती रहती हैं। भारत के अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ाने वाली अर्थव्यवस्था मानी जा रही है। वर्तमान समय में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। वर्तमान समय में भारत की अर्थव्यवस्था 3.6 लाख करोड डॉलर है। अभी भारत से आगे चार बड़े देश अमेरिका, जापान, चीन और जर्मनी है।

हाल ही में रेटिंग कंपनी क्रिसिल ने अपनी एक रिपोर्ट साझा की है। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत की अगले वर्ष जीडीपी ग्रोथ 6.8 तक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा वर्ष 2037 तक भारत की अर्थव्यवस्था के दुगनी होने एवं 7 लाख करोड़ डॉलर को पार करने का अनुमान भी लगाया जा रहा है।

भारत की इकोनॉमी वर्ष 2025 में भी 7% की दर से बढ़ सकती है। यह बड़ी बात आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास द्वारा कही गई है। इसके अलावा एक और रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भी अगले वित्त वर्ष के लिए भारत की अर्थव्यवस्था और जीडीपी ग्रोथ 6.8 तक जाने का अनुमान लगाया है।

भारत के तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की है उम्मीद –

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था साल 2031 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकती है। तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए भारत को अपने घरेलू संरचना में सुधार एवं वर्तमान स्थितियों में परिवर्तन करना होगा। भारत सरकार वर्ष 2031 तक अपनी अर्थव्यवस्था में सुधार कर दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकती है।

- Install Android App -

वर्तमान में भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था है –

वर्तमान समय में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल है। भारत से ऊपर चार प्रमुख देश चीन, अमेरिका, जापान और जर्मनी है। भारत की अर्थव्यवस्था फिलहाल 3.6 लाख करोड़ डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है।

________________________________

यह भी पढ़े –