jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

Harda: विकासखण्ड स्तर पर 17 से 19 फरवरी तक आयोजित होंगे रोजगार मेले

हरदा / ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से म.प्र.डे. राज्य ग्रामीण आजीविका मिषन जिला हरदा के द्वारा विकासखंड स्तर पर रोजगार मेलो का आयोजन जाएगा। जिला प्रबन्धक ग्रामीण आजीविका मिशन श्री रामनिवास कालेश्वर ने बताया कि विकासखंड हरदा की ग्राम पंचायत साल्याखेड़ी में 17 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

- Install Android App -

इसी प्रकार विकासखंड टिमरनी की ग्राम पंचायत करताना में 18 फरवरी एवं विकासखंड खिरकिया की ग्राम पंचायत भगवानपुरा में 19 फरवरी को रोजगार मेलों का आयोजन जाएगा। इन रोजगार मेलो में प्रथम एज्युकेषन भोपाल, एसआईएस नीमच, प्रतिभा सिन्थेक्स पीथमपुर, सागर मैन्युफैक्चरिंग सागर एवं वर्धमान यार्न्स भोपाल की संस्थाऐं प्रतिभागियों का चयन कर रोजगार के अवसर उपलब्ध करायेंगी। श्री कालेश्वर ने बताया कि जिले के बेरोजगार युवक युवतियां रोजगार मेलो में सहभागिता कर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते है। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए कम से कम कक्षा 8 उत्तीर्ण 18 से 30 वर्ष आयु के युवक युवतिया भाग ले सकते है। मेले में देष के विभिन्न औद्योगिक संस्थानो में आवष्यक मानव संसाधनो की जानकारी भी दी जायेगी।