jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया बस स्टैंड मार्केट में अतिक्रमण पर भड़के दुकानदार, कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज... गेहूं खरीदी में अव्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !!... हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हरदा : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें

सीईओ जिला पंचायत ने अधिकारी कर्मचारियों को दिये निर्देश

हरदा :/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती अंजली जोसेफ ने शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की।

बैठक के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख योजनाओं, विशेष रूप से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पंचायती राज संस्थाओं के कार्यों, तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर लंबित शिकायतों की विस्तृत एवं बिंदुवार समीक्षा की गई।

- Install Android App -

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जोसेफ ने समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप एक सप्ताह के भीतर सौंपे गए लक्ष्यों के अनुसार प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, विलंब अथवा उदासीनता को गंभीरता से लिया जाएगा।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा में संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आगामी समीक्षा बैठक में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए जाएंगे। इसके उपरांत भी सुधार नहीं होने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

समीक्षा बैठक में कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग हरदा, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारीगण, सहायक यंत्री, उप यंत्री, बीडीओ, पीसीओ, ब्लॉक समन्वयक सहित जिला पंचायत कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बैठक के अंत में सभी अधिकारियों को योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं जनहितैशी क्रियान्वयन के प्रति संवेदनशील रहते हुए कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को योजनाओं का पूर्ण लाभ समय पर प्राप्त हो सके।