ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 3 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे राहुल गांधी आज आएंगे भोपाल,'संगठन सृजन अभियान' की करेंगे शुरुआत हरदा: नर्मदा नदी में डूबे 3 युवक, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता स्वीकृत मप्र पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा: आरक्षको के आधार की जांच मे खुल रही पोल! ग्वालियर में 5, शिवपुरी ... हंडिया: 1 करोड़ की राशि से किए जा रहे रिद्धनाथ घाट सौंदर्यकरण निर्माण कार्य का विधायक दोगने ने किया ... एमपी राज्‍य निर्वाचन आयोग का नया कदम , अब होंगे पेपरलेस इलेक्‍शन – सारिका घारू, हरदा जिले की ग्राम प... अमेरिका मे फलिस्तीन आजाद करो कह भीड़ पर फेंका बम!  अचानक फटे बम से दहशत का बना माहौल 6 बुजुर्ग घायल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल वाहन जब्त Aaj ka rashifal: आज दिनांक 2 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे असम से त्रिपुरा तक भारी बारिश से सड़के और घर बहे, कई लोग हुए गुम , एक दर्जन से अधिक की मौत! 10 से अधि...

EOW की बड़ी छापेमार कार्रवाई, रिटायर्ड पंचायत CEO के घर मिली 85 लाख रुपए की अतिरिक्त संपत्ति

मकड़ाई समाचार जबलपुर। मध्यप्रदेश में EOW की कार्रवाई जारी है। 3 स्थानों पर आज सुबह की कार्रवाई की गई है। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ नागेंद्र यादव के घर पर EOW की टीम द्वारा छापेमारी कार्रवाई की गई है। वहीं अभी तक की कार्रवाई में EOW की टीम द्वारा 85 लाख रुपए की अतिरिक्त संपत्ति रिटायर्ड सीईओ के घर से बरामद की गई है।

इसके अलावा रिटायर CEO जबलपुर मंडला भोपाल में भी मकान बताए जा रहे हैं। साथ ही उनके पूरे जीवन काल की सेवा के दौरान उन्होंने नौकरी में 11 लाख रुपए वेतन में कमाए हैं जबकि उनकी संपत्ति 97 लाख रुपए की बताई जा रही है। फिलहाल ईओडब्ल्यू की करवाई जारी है।

यह भी पढ़े : MP NEWS: पूर्णिमा की रात 3 वर्ष के मासूम की लाश जर्जर मकान में बोरे में मिली, दोपहर से गायब था मासूम बच्चा, क्षेत्र में चर्चा पूर्णिमा की रात बलि देने की आशंका

- Install Android App -

अपराध क्रमांक 67/21 धारा 13(1)बी, 13(2) पी सी ऐक्ट आरोपी नागेन्द्र यादव की नियुक्ति 1990 में आदिम जाति कल्याण विभाग मंडला में मंडल संयोजक के पद पर हुई थी। 2005 में वो प्रति नियुक्ति पर जनपद पंचायत घुघरी, जिला मंडला, घंसौर जिला सिवनी, शहडोल में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पदस्थ रहा। उक्त सेवाकाल में कुल प्राप्त वेतन से बचत 11,91,807 रुपये रही जबकि खर्च 97,30,181 रुपये रहा। जो आरोपी की आय से 85,38,374 रुपये (716%) अधिक है। आरोपी की संपति निम्नानुसार है।

1.तिलहरी जबलपुर में मकान. 2. महाराजपुर मंडला में मकान 3. महाराजपुर मंडला में व्यावसायिक काम्प्लेक्स 4. विनायक होम्स भोपाल में मकान 5.आरोपी और पत्नी अनीता यादव के नाम से महाराजपुर मंडला मै कृषि भूमि 6 आरोपी और परिजनों के नाम से विभिन्न बैंकों में खाते, 7 स्कॉर्पियो वाहन और 2 स्कूटर सहित 2 लॉकर एलाहाबाद बैंक और एक लॉकर SBI महाराजपुर में होने की जानकारी है।

यह भी पढ़े : चाट-समोसा बेचते दिखे केजरीवाल!, जो भी देखता है भ्रमित हो जाता है