jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

Facebook ने लॉन्च किया नया फीचर, अब देख सकेंगे आधिकारिक म्यूजिक वीडियोज

Facebook ने भारत में अपने प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक म्यूजिक वीडियोज को लॉन्च किया। Facebook Watch पर अब म्यूजिक वीडियोज देखे जा सकेंगे। Facebook पर अब टी सीरीज, जी म्यूजिक कंपनी और यशराज फिल्म्स के म्यूजिक वीडियोज देखे जा सकेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इसके जरिए Facebook अब YouTube को चुनौती देगा।

फेसबुक पर भारत, अमेरिका और थाईलैंड में म्यूजिक वीडियोज देखने की सुविधा उपलब्ध है। यूजर्स अब इस पर टी सीरीज, जी म्यूजिक कंपनी और यश राज फिल्म्स का कंटेंट देख पाएंगे। फेसबुक इंडिया के डायरेक्टर मनीष चौपड़ा ने कहा, हम पिछले एक साल से अपने यूजर्स को म्यूजिक वीडियो कंटेंट प्रदान करने के लिए भारतीय म्यूजिक कंपनियों से चर्चा कर रहे थे। अब हम अपने आधिकारिक म्यूजिक वीडियोज को लांच कर बेहद खुश हैं। कंपनी और भी म्यूजिक कंपनियों को अपने साथ जोड़कर यूजर्स को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास करती रहेगी।

- Install Android App -

फेसबुक ने एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए कुछ कलाकारों और संगीत कंपनियों से भी संपर्क किया है। फेसबुक वीडियो बनाने में आने वाले खर्च के भुगतान के लिए भी तैयार है। वे viewership बढ़ाने के लिए वीडियो को अपने प्लेटफॉर्म पर प्रमोट भी करेंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग वीडियोज देखने के लिए आएं। फेसबुक पर अन्य पोस्ट की तरह ही यूजर अपने पसंदीदा आर्टिस्ट के वीडियो देख पाएंगे और उन्हें फॉलो कर पाएंगे।
अभी तक किसी भी मूवी का ट्रेलर या फिर नया गाना रिलीज होने पर यूजर्स सीधे यूट्यूब का रुख करते हैं लेकिन फेसबुक की एंट्री से यह गेम बदलने जा रहा है। अब फेसबुक के Facebook Watch सेक्शन में यूजर्स को आधिकारिक म्यूजिक वीडियोज भी देखने को मिलेंगे।