jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ... गौशाला है, फिर भी सड़क पर गौवंश! हंडिया में व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

नसरूल्लागंज : अवैध रेत के स्टॉक को प्रशासन ने लिया कब्जे में, रेत की जप्त

यासीन खान मकड़ाई समाचार नसरुलागंज। अवैध रेत के स्टाको को प्रशासन ने लिया अपने कब्जे में एसडीएम दिनेश तोमर, एसडीओपी प्रकाश मिश्रा, नायब तहसीलदार अजय झा और पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक की नसरुल्लागंज तहसील में रेत को लेकर बड़ी कार्रवाई।
जबसे नवागत एसडीएम तोमर ने मोर्चा संभाला है, तभी से रेत माफियाओं के माथे पर चिंता की लकीर देखी जा रही है। क्योंकि एसडीएम द्वारा कभी भी कहीं भी कार्रवाई देखने को मिल रही है। और ऐसा ही मामला आज नसरुल्लागंज तहसील के ग्राम छिपानेर में रेत का लाखों रुपए का स्टॉक उठाकर सरकारी मंडी में शिफ्ट कराया है। नसरुल्लागंज तहसील की अभी तक की मानो तो सबसे बड़ी कार्रवाई देखी जा रही है। क्योंकि ग्राम छिपानेर में और चोरसाखेड़ी में रेत माफिया बहुत ज्यादा सक्रिय होने के बाद और जगह-जगह रेत माफियाओं द्वारा प्रशासन और आम लोगों पर प्राण घातक हमला करने को उतारू हो रहे थे। सूत्रों की माने तो इसी को देखते हुए प्रशासन आंख मसलते हुए नींद से जागा है। अगर प्रशासन इसी तरह की कार्रवाई करता रहा तो नर्मदा का सीना चलनी करने से बज जाएगा और रेत माफियाओं के जो हौसले बुलंद थे वह वहीं के वहीं सिमट कर रह जाएंगे।

- Install Android App -

रेत माफिया के बढ़ते आतंक के बाद एक्शन में आया जिला प्रशासन

छीपानेर घाट पर कर रहे बड़ी कार्यवाही लंबे समय के बाद नींद से जागा जिला प्रशासन, 2 जेसीबी एवं आधा दर्जन डंफर की मदद से हटाया जा रहा है अवैध रेत का स्टाक। मौके पर जिला खनिज अधिकारी एसडीएम,एसडीओपी एवं पुलिस बल मौजूद थे। लंबे समय से कर रहे थे अवैध रेत का स्टाक, शासकीय अभिरक्षा में मंडी में खाली कराई जा रही रेत।