jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया/खेड़ीनीमा : शिक्षा की लंबी पारी के बाद सेवानिवृत्ति, सहायक शिक्षक दरियाव सिंह चौहान का हुआ सम... पेंशन फाइल रोकना पड़ेगा भारी, हर स्तर पर तय हुई डेडलाइन प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये जिला मुख्यालय पर बुधवार को लगेगा जैविक बाजार दुकानों के आगे सामान रख अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई पीएम स्वनिधि योजना के तहत व्यवसाय बढ़ाने को मिल रहा 50 हजार तक का ऋण 8 हजार से अधिक हितग्राही उठा चु... हरदा में ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं की पड़ताल करेगा भोपाल मेनिट का अध्ययन दल बारिश के दौरान गर्भवती महिलाओं और बीमार नवजातों के लिए वैकल्पिक परिवहन की होगी व्यवस्था कन्या छात्रावास में विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु दिवस का हुआ आयोजन कौशांबी में पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका, कई मकान ध्वस्त - रेस्क्यू जारी

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट

नई दिल्ली। सोने-चांदी के वायदा भाव में शुक्रवार को सुस्ती देखने को मिल रही है। दोनों के भाव घरेलू बाजार में गिरावट के साथ खुले। घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,21,150 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,48,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रेक्ट 360 रुपये की गिरावट के साथ 1,21,148 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,21,508 रुपये था। इस समय यह 356 रुपये की गिरावट के साथ 1,21,152 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,21,413 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,21,105 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रेक्ट 700 रुपये की गिरावट के साथ 1,48,140 रुपये पर खुला।

- Install Android App -

पिछला बंद भाव 1,48,840 रुपये था। इस समय यह 450 रुपये की गिरावट के साथ 1,48,390 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,48,390 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,47,942 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज रही। लेकिन बाद में भाव लुढ़क गई। कॉमेक्स पर सोना 4,038.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 4,015.90 डॉलर प्रति औंस था। इस समय यह 1.40 डॉलर की गिरावट के साथ 4,014.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 48.73 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला बंद भाव 48.61 डॉलर था। इस समय यह 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 48.57 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 53.76 डॉलर का उच्च स्तर छू चुके हैं।

इंदौर में सोना-चांदी के भाव में तेजी
स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को‌ सोना में 1,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 2,700 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी रही। कारोबारियों के अनुसार औसत भाव इस प्रकार रहे। सोना 121600 रुपये प्रति 10 ग्राम,
चांदी 150200 रुपये प्रति किलोग्राम,
चांदी सिक्का 1850 रुपये प्रति नग।