jhankar
ब्रेकिंग
आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हरदा-खिरकिया सड़क की बदहाली पर विधायक दोगने का अल्टीमेटम, 8 दिन में मरम्मत नहीं तो आंदोलन हरदा जिले की 47 बैंक शाखाओं में लटके ताले

हरदा: भाजयुमोर्चा महामंत्री के खिलाफ झूठी बिना जांच के झूठी FIR दर्ज हुई ! युवामोर्चा ने किया चक्काजाम थाने घेराव!

हरदा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने बताया कि दिनांक 23 अक्टूबर को ग्राम भंवरास में एक युवक द्वारा नशे की हालत में जनजाति समाज से सरपंच रामप्रसाद धुर्वे एवं उपसरपंच के समक्ष नल सुधारने की बात कही गई ।

इस पर जनप्रतिनिधियों से समझाया कि 2 दिन के अंदर समस्या का समाधान हो जाएगा परंतु इसके बाद भी वह युवक नहीं माना और मां बहन की गाली गलौज करने लगा तथा आत्महत्या की धमकी देने लगा।

इसी समय उपसरपंच पति एवं युवा मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र पाल ने उसे युवक को समझाने का प्रयास किया। कि तुम गाली गलौज मत करो।

परंतु वह और उत्तेजित हो गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा तत्पश्चात पंचायत के द्वारा करताना चौकी में इस विषय की शिकायत भी कराई गई ।

- Install Android App -

इस घटना के बाद उस युवक के द्वारा सामाजिक संगठनों के द्वारा दबाव बनवाकर धर्मेंद्र पाल पर झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई जिसके विरोध स्वरूप आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में सर्वप्रथम संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

तत्पश्चात इस झूठी एफआईआर को निरस्त करने एवं जिन अधिकारियों ने इस मामले की बिना जांच किए एक तरफा कार्यवाही की ऐसे दोषी अधिकारियों को तत्काल हटाने हेतु प्रदर्शन किया गया।

मौके पर एएसपी श्री प्रजापति ने जांच के आदेश देकर एवं दो दिवस के अंदर कार्यवाही करने हेतु आश्वस्त किया गया।

ज्ञापन देने मे जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या,नीतेश बादर, सूरज बिश्नोई,बसंत राजपूत, विनोद गुर्जर, भूपेंद्र तोमर, रोहित लाठी,दीपेश बिश्नोई , नीरज लाठी, सौरभ तिवारी, विक्रान्त अग्रवाल, आशुतोष गोस्वामी, अभिषेक राजपूत, रचित जैन, विशाल सेंगवा, शुभम श्रीवास, शुभम राठोर, सागर तिवारी, गजेंद्र राजपुत और युवा मोर्चा के साथी उपस्थित रहे।

हरदा: दलित युवक का आरोप हैंडपंप सुधरवाने का बोला तो भाजपा नेता व उपसरपंच पति ने की मारपीट , अजाक थाने में हुई FIR दर्ज, उपसरपंच पति बोले बिना जांच के झूठी FIR दर्ज हुई । करेगे विरोध , पढ़े पूरी खबर