हरदा: दलित युवक का आरोप हैंडपंप सुधरवाने का बोला तो भाजपा नेता व उपसरपंच पति ने की मारपीट , अजाक थाने में हुई FIR दर्ज, उपसरपंच पति बोले बिना जांच के झूठी FIR दर्ज हुई । करेगे विरोध , पढ़े पूरी खबर
उपसरपंच पति बोले :शराब के नशे ने युवक ग्राम पंचायत में आकर कर रहा था गाली गलौज! पंचायत ने भी थाने में की शिकायत
हरदा: 23 अक्टूबर को ग्राम पंचायत भवरास में एक युवक बिरसिंह कोंगे और ग्राम पंचायत महिला उपसरपंच के पति के बीच विवाद हो गया। युवक का आरोप है कि खराब हैंडपंप को सुधरवाने का कहने पर उप सरपंच पति ने मेरे साथ मारपीट कर गाली गलौज की । अजाक थाने में पीड़ित युवक की शिकायत पर उप सरपंच पति धर्मेंद्र पाल पर मारपीट जान से मारने की धमकी सहित SC ST की धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई।
वही मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सरपंच ने 23 अक्टूंबर को ही युवक के खिलाफ अभद्रता की शिकायत करते हुए। करताना चौकी में लिखित शिकायत की थी। करताना पुलिस ने भी युवक बिरसिंह कोंगे के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इधर उप सरपंच पति ने कहा कि अजाक पुलिस ने सामाजिक संगठनों के दबाव में झूठी शिकायत पर FIR दर्ज की है।
23 अक्तूबर को युवक शराब के नशे ने पंचायत भवन में आया था। और बहस करते हुए गाली दे रहा था। वहां और भी लोग मौजूद थे।
उसको समझाकर ग्राम पंचायत से बाहर किया । उसको बोला कि हेडपंप पीएचई विभाग सुधारेगा। एक दो दिन में टीम आ जाएगी। वही धर्मेंद्र पाल ने कहा कि युवक ने जो शराब के नशे में हमसे ग्राम पंचायत में आकर अभद्रता की है। वही सरपंच ने 23 अक्तूबर को ही करताना चौकी में लिखित शिकायत ग्राम पंचायत की और से की है। जिस पर युवक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
इनका कहना है
मेरी पत्नी उप सरपंच है और में भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री हूं। आज युवा मोर्चा अजाक थाने का घेराव करेंगे।पुलिस प्रशासन इन सामाजिक संगठनों के दबाव में बार बार लोगों पर FIR दर्ज कर रहा है। ये हम बर्दास्त नहीं करेंगे। अजाक पुलिस ने बिना जांच के ही कार्यालय में बैठे बैठे रिपोर्ट दर्ज कर ली ।इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की जायेगी।
धर्मेंद्र पाल जिला महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा हरदा
इनका कहना है।
युवक की शिकायत पर FIR दर्ज हुई है। फिर भी किसी व्यक्ति या ग्राम पंचायत की और से कोई शिकायत आवेदन आता है । तो निष्पक्ष जांच कर आगे की कार्यवाही करेगे।
मनोज सिंह थाना प्रभारी अजाक हरदा

