jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रन्हाईकला का किया निरीक्षण किया हरदा न्यूज़ : आंगनवाड़ी केन्द्रों में भोजन व नाश्ता गुणवत्तापूर्ण व सही मात्रा में मिले जिला कार्यक्र... प्राइवेट स्कूलों की नवीन मान्यता व मान्यता नवीनीकरण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि अब 20 जनवरी हरदा जिले के 3 स्थानीय अवकाश घोषित पेंशनर्स अपने सेवाकाल के उल्लेखनीय अनुभव शेयर करें कोई भी समस्या हो तो अवगत कराएं - कलेक्टर इंदौर पहुंची भारत और न्यूजीलैंड की टीमें, 18 जनवरी को खेला जाएगा मुकाबला हरदा जिले में उर्वरक वितरण के लिए ‘ई-विकास प्रणाली’ का शुभारंभ उज्जैन में 1.85 करोड़ की धोखाधड़ी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार हरदा : ब्लॉक स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स सम्पन्न इंदौर : सराफा बाजार में नकाब प्रतिबंध, सुरक्षा और आजादी पर बहस छिड़ी

बड़ी खबर : 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी युवक को हुई उम्र कैद की सजा, 

बीएनएस कानून के तहत पहली सजा सुनाई 

उरई: उत्तरप्रदेश के उरई के कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव में 4 महीने पहले 6 साल की मासूम बालिका से रेप करने वाले आरोपी को जिला न्यायालय ने दोषी पाए जाने पर उम्रकैद की सजा सुनाई है।

इसके साथ ही आरोपी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। जिसमें 03 लाख रुपये पीड़िता को देने होंगे। दावा है कि नए कानून भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत रेप केस में जालौन में पहली और प्रदेश में दूसरी सजा सुनाई गई है।

जिला शासकीय अधिवक्ता लखनलाल निरंजन ने बताया भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत कुठौंद थाने में 06 साल की मासूम के साथ रेप करने वाले आरोपी लल्लन सिंह के खिलाफ 9 जुलाई 2024 को भारतीय न्याय संहिता 65 व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। जिला शासकीय अधिवक्ता लखन लाल निरंजन ने बताया कि 9 जुलाई 2024 को काल्पनिक नाम (नन्ही परी) घर के बाहर खेल रही थी, तभी लल्लन सिंह उसे बहलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

- Install Android App -

इस मामले का डीएम राजेश कुमार पांडेय और एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने संज्ञान लिया था, जिसमें विवेचनाधिकारी ने 16 दिन में आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किए। अभियोजन पक्ष की तरफ से पांच साक्ष्य पेश किए गए और पैरवी अपर शासकीय अधिवक्ता बृजराज राजपूत द्वारा की जा रही है।

न्यायालय पॉक्सो एक्ट में ट्रायल चला और लगभग तीन माह में फैसला पॉक्सो एक्ट के न्यायाधीश मोहम्मद कमर अहमद द्वारा सुनाया गया, जिसमें आरोपी लल्लन सिंह को साक्ष्य के आधार पर उम्रकैद की सजा सुनाई। पांच लाख का जुर्माना लगाया, जिसमें 03 लाख पीड़िता को देने होंगे।

 

न्यूज स्तोत्र जनता से रिश्ता।

 

हरदा: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मिला भारत गैस ! खाना बनाते समय लगी आग, बालिका हुई थी गंभीर घायल इलाज के दौरान हुई मौत ! 8 साल बाद मिला न्याय