jhankar
ब्रेकिंग
कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत

किशोर दा के जन्म दिवस पर जन्मस्थली खंडवा पहुंचे देशभर के प्रशंसक

खंडवा। देश के महान गायक हरफन मौला कलाकार किशोर दा का जन्म उत्सव पूरे देश के साथ उनकी जन्मस्थली खंडवा में भी उत्साह के साथ मनाया गया। एक ऐसा गायक कलाकार जिन्होंने अपनी माटी से प्रेम करते हुए देश या विदेश के स्टेज पर अपना कार्यक्रम प्रारंभ करने के पूर्व में खंडवा वाला किशोर का नाम हर समय लिया। किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच व नगरपालिका निगम खण्डवा के संयुक्त तत्वावधान में खण्डवा गौरव दिवस के तहत हरफनमौला किशोर दा को जन्मदिन के अवसर पर इंदौर रोड़ स्थित किशोर दा की समाधि पर पुष्पांजलि व सुरमई श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया।

- Install Android App -

मंच के प्रवक्ता सुनील जैन व सचिव नारायण बाहेती ने बताया की खंडवा महापौर अमृता अमर यादव एवं आयुक्त प्रियंका राजावत के मार्गदर्शन में गौरव दिवस के कार्यक्रमों के साथ ही समाधि स्थल पर भी नगरपालिक निगम द्वारा किशोर दा की समाधि को फूलों से सजाया गया समाधी और स्मारक की साफ सफाई,आॅयल पेंट, लाइट, साउंड एवं जलेबी की व्यवस्था की गई। किशोर दा कहते थे कि दूध जलेबी खाएगें खण्डवा में बस जाएगें। इसलियें प्रात: समाधि समाधि पर लाल जी के पोते बादल शर्मा,सुनील जैन, नारायण बाहेती ने बड़ी जलेबी एवं दूध का भोग लगाकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुरमई श्रद्धांजलि कार्यक्रम में देश के महान गायक कलाकार जाली मुखर्जी मुंबई ने कहना है कहना है, किशोर नाइट में प्रस्तुति देने आए हिम्मत पंड्या श्री गायकवाड एवं गायिका अमृता देवेलकर ने चलते चलते मेरे ये गीत, मेरा जीवन कोरा कागज, विधायक कंचन तनवे ने जिंदगी के सफर में और मेरे सपनों की रानी,कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने ये शाम मस्तानी,पुलिस अधीक्षक मनोज रॉयने प्यार बांटते चलो,एसडीएम बजरंग बहादुर सिंह डम डम डिगा डिगा,नगर निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा ने चलते-चलते, निगम आयुक्त प्रियंका राजावत ने पल पल दिल के पास गीत गाकर दादा को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे, विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे,विधायक देवेंद्र वर्मा उपायुक्त सचिन सिटोले,विधायक एमआईसी मेम्बर सोमनाथ काले,किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के अध्यक्ष रणवीर सिंह चावला ,सचिव नारायण बाहेती,उपाध्याय गुरमीत सिंह उबेजा, आशीष चटकेले, व सुनील सकरगाये प्रवक्ता सुनील जैन ने पुष्पांजलि व स्वरांजलि दी।सुबह से ही देश के कोने कोने से किशोर के दीवाने अपने चहेते किशोर कुमार को श्रद्धांजलि देने खण्डवा में समाधि स्थल पर आए। किशोर नाइट और किशोर सम्मान कार्यक्रम में खंडवा पहुंचे जाली मुखर्जी, हिम्मत पंड्या, श्री गायकवाड, अमृता देवलकर का स्वागत मंच के अध्यक्ष रणवीर चावला, नारायण बाहेती, सुनील जैन द्वार मोती की माला पहनाकर किया गया। समाधि स्थल पर मंच के हरदीपसिंह छाबड़ा,अमीन खान, सुरेंद्र सोलंकी, शरद खंडेलवाल,अतुल अत्रिवाल,एन के दवे,पवन दीक्षित,भूपेंद्र सिंह चौहान,निगम के अंकुश लायन्स क्लब खण्डवा, लायन्स क्लब आनंद,रोटरी क्लब निमाड़ जेसीआई खण्डवा के सदस्यों ,पत्रकार बन्धुओ के साथ ही सुरमई श्रद्धांजलि में दिल्ली,मुंबई,सूरत, अहमदाबाद, गुवाहाटी इंदौर बडौदा उड़ीसा,राजकोट,वर्धा,अमरावती,सतारा, भोपाल,नासिक, इटारसी,गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा,व देश के अनेको स्थानों से किशोर प्रेमी उपस्थित हुए सभी ने समाधि पर तेरे जैसा यार कहां ,मेरी भीगी-भीगी ,तेरे चेहरे पर वो जादू है, मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू ,कुछ तो लोग कहेंगे, जिधर देखूं तेरी तस्वीर, पल पल दिल के पास ,ओ मेरे दिल के चैन, भोले ओ भोले, यह जो मोहब्बत है, ओ हंसनी मेरी हंसनी, झुमरू ,मंजिले अपनी जगह, हमें और जीने की चाहत ना होती, यह शाम कुछ अजीब है, हाल क्या है जनाब का, रिमझिम गिरे सावन ,मेरे नैना सावन भादो जैसे गीतों को गाकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन नारायण बाहेती , प्रदीप जैन ने किया आभार प्रवक्ता सुनील जैन ने माना।