jhankar
ब्रेकिंग
महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत जन्मदिन पर केक नहीं, मां नर्मदा के घाट की सफाई कर दिया सेवा का संदेश आज 22- अक्टूबर - गुरुवार सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 

किसानों ने पकड़े दो टमाटर चोर; बाकी अन्य फरार, तलाश जारी

झाबुआ। झाबुआ जिले के खवासा चौकी क्षेत्र में देर रात किसानों ने टमाटर चोरी करते हुए दो लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। चोरों को लेकर किसान जैसे ही चौकी पहुंचे, वहां आसपास क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हो गए और लगातार हो रही चोरियों के विरोध में प्रदर्शन कर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

- Install Android App -

किसानों का आरोप है कि उनके खेतों से लगातार फसलें, पानी की मोटरें, पाइप और अन्य कृषि उपकरण चोरी हो रहे हैं। उनका कहना था कि पुलिस को बार-बार शिकायत के बावजूद चोर पकड़े नहीं जा रहे थे, जिससे उनमें भारी आक्रोश था।

दशरथ पिता रुपाजी पाटीदार ने बताया कि देर शाम जब वे अपने खेत पहुंचे तो उन्होंने लगभग पांच लोगों को टमाटर ले जाते देखा। उनके शोर मचाने पर उनका पुत्र और आसपास के अन्य किसान भी मौके पर पहुंच गए। चोर भागने लगे, लेकिन किसानों ने टिंकू पिता धीरजी डाबी (निवासी कदवाली) और पंकेश पिता शेखर भूरिया (निवासी नगरी) को पकड़ लिया। अन्य चोर भागने में सफल रहे। किसानों ने पकड़े गए चोरों के साथ कुल 50 किलोग्राम टमाटर और दो मोटरसाइकिलें खवासा चौकी को सौंप दीं। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।