jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ... हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

जादू टोने के शक में हत्या की आशंका: पड़ोसी का गला काटने के बाद कुल्हाड़ी लेकर पुलिसकर्मियो पर दौड़ा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 खंडवा। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर एक युवक ने अपने पड़ोसी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी हैरत की बात की पड़ोसी का गला काट शव के पास ही रात भर बैठा रहा।

मामला जिले में पंधाना थाना क्षेत्र के छनेरा गांव का है जहां जादू-टोने की शंका में गुरुवार रात एक युवक ने अपने पड़ोसी 53 वर्षीय रामनाथ की कुल्हाड़ी से गर्दन अलग कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित 23 वर्षीय नन्दू को किया गिरफ्तार कर लिया है।

पड़ोसी के मवेशियो पर भी हमला किया

पुलिस की पूछताछ मे पता चला कि रात में गांव के रामनाथ पर हमला करने के बाद आरोपी नन्दू ने बाड़े में बंधे मवेशियों पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया।इसके बाद आरोपी रात में शव के पास ही बैठा रहा। ग्रामीणो ने बताया की आरोपी की मन: स्तिथि ठीक नही है।

- Install Android App -

पुलिसकर्मियो पर भी दौड़ा कुल्हाड़ी लेकर

घटना की जानकारी मिलते ही सुबह करीब चार बजे डायल 100 का आरक्षक मौके पर पहुंचा उसे देखकर आरोपी कुल्हाड़ी लेकर उसके पीछे दौड़ा। ये देखकर अन्य ग्रामीण लोग भी उसके पास नही गये। 100 डायल के आरक्षक ने बोरगांव और पंधाना थाने को घटना की सूचना दी।पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर युवक को गिरफ्तार कर पंधाना थाने लेकर आए। मृतक के शव से कुछ दूर पड़े सिर को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए पंधाना अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम उपरांत शव स्वजनों को सौंप दिया गया।

इनका कहना है

आरोपी नन्दू के खिलाफ धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में मामला जादू-टोने की शंका होने के चलते युवक द्वारा हत्या करने की बात सामने आ रही है। युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात ग्रामीण बता रहे हैं। –

दिलीप सिंह देवड़ा थाना प्रभारी