jhankar
ब्रेकिंग
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026

शिलांग हनीमून मर्डर पर बनेगी फिल्म, नाम हुआ फाइनल

इंदौर। देश के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया अपडेट सामने आया है। इस हत्याकांड पर फिल्म बनने जा रही है। इस बात की पुष्टि राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने की है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस मर्डर मिस्ट्री पर एक फिल्म बनने जा रही है। फिल्म का नाम भी तय हो गया है और जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। फिल्म डायरेक्टर एसपी निम्बावत ने फिल्म रजिस्टर भी करा ली है और उन्होंने मंगलवार को राजा रघुवंशी के परिवार से मुलाकात कर इस प्रोजेक्ट पर चर्चा की. इस चर्चित हत्याकांड की कहानी जल्द ही बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।

- Install Android App -

इंदौर और शिलांग में होगी शूटिंग
फिल्म डायरेक्टर एसपी निम्बावत ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि “फिल्म में राजा रघुवंशी की सोनम से शादी, हनीमून के दौरान हुई हत्या और इसके पीछे के तमाम पहलुओं को दर्शाया जाएगा। फिल्म की शूटिंग इंदौर और शिलांग में होगी। फिल्म का 80 फीसदी हिस्सा इंदौर में फिल्माया जाएगा, जहां राजा का जन्म हुआ, पढ़ाई हुई और फिर शादी हुई। बाकी 20 फीसदी सीन शिलांग में फिल्माया जाएगा, जहां राजा की हत्या हुई। फिल्म का नाम ‘हनीमून इन शिलांग’ रखा गया है। “

बड़े पर्दे के साथ ओटीटी पर भी होगी रिलीज
फिल्म में राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी का किरदार निभाने वाले कलाकारों का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है। डायरेक्टर एसपी निम्बावत ने बताया कि “दोनों के किरदार के लिए किसी बड़े घराने के यंग और टैलेंटेड एक्टर को साइन किया जाएगा.” एसपी निम्बावत ने बताया कि “इस फिल्म को बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी पर भी रिलीज की तैयारी है। इसके लिए एक चर्चित ओटीटी प्लेटफॉर्म से बात हो गई है। फिल्म को रजिस्टर करा लिया गया है। ” बजट को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, बड़े बजट की फिल्म होगी।