jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रन्हाईकला का किया निरीक्षण किया हरदा न्यूज़ : आंगनवाड़ी केन्द्रों में भोजन व नाश्ता गुणवत्तापूर्ण व सही मात्रा में मिले जिला कार्यक्र... प्राइवेट स्कूलों की नवीन मान्यता व मान्यता नवीनीकरण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि अब 20 जनवरी हरदा जिले के 3 स्थानीय अवकाश घोषित पेंशनर्स अपने सेवाकाल के उल्लेखनीय अनुभव शेयर करें कोई भी समस्या हो तो अवगत कराएं - कलेक्टर इंदौर पहुंची भारत और न्यूजीलैंड की टीमें, 18 जनवरी को खेला जाएगा मुकाबला हरदा जिले में उर्वरक वितरण के लिए ‘ई-विकास प्रणाली’ का शुभारंभ उज्जैन में 1.85 करोड़ की धोखाधड़ी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार हरदा : ब्लॉक स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स सम्पन्न इंदौर : सराफा बाजार में नकाब प्रतिबंध, सुरक्षा और आजादी पर बहस छिड़ी

लॉस एंजेलिस में म्यूजिक फेस्टिवल में गोलीबारी

लॉस एंजेलिस। अमेरिका के लॉस एंजेलिस के डाउनटाउन इलाके में म्यूजिक फेस्टिवल के बाद आफ्टर-पार्टी चल रही थी। इस दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। ये पार्टी हार्ड समर म्यूजिक फेस्टिवल के बाद एक वेयरहाउस में चल रही थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोलीबारी की सूचना पुलिस को रविवार रात करीब 11 बजे मिली थी। जब पार्टी चल रही थी तभी एक हथियारबंद व्यक्ति बिल्डिंग में घुसा आया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर किया और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। हालांकि इसके कुछ घंटे बाद हालात बिगड़े जब उन्हें देर रात करीब एक बजे दोबारा गोलियां चलने की खबर मिली। इस बार जब पुलिस पहुंची तो एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो चुकी थी जबकि कई लोग घायल थे। इनमें से एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

- Install Android App -

रिपोर्ट के मुताबिक गोलीबारी की घटना के बाद घायल छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है, लेकिन उनकी हालत के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस को अभी तक घटना के पीछे की वजह या इसमें शामिल अन्य संदिग्धों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल जांच जारी है और अधिकारी इससे जुड़े हुए सुराग पता लगा रहे हैं। लॉस एंजेलिस पुलिस विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास कोई जानकारी हो, तो बताएं और जांच में मदद करें।

अमेरिका में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पिछले महीने गोलीबारी की कई घटनाएं हुई थीं। 7 जुलाई को एक व्यक्ति ने बाउंडरी स्टेशन पर गोलीबारी की। इसमें एक पुलिस अधिकारी घायल हुआ जबकि संदिग्ध को गोली मारकर ढेर कर दिया था। 13 जुलाई को ब्लू ग्लास एयरपोर्ट के पास फायरिंग में एक संदिग्ध ने चर्च में जाकर दो महिलाओं की हत्या की और तीन लोगों को घायल कर दिया था। 28 जुलाई को दो अलग-अलग इलाकों में फायरिंग हुई। इलिनॉयस में एक एल्बम रिलीज पार्टी में गोली चल गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि इस दिन मैनहट्टन इलाके में भी एक शख्स ने ओपन फायरिंग की, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली थी।