जुए के अड्डे पर गोलीबारी मामला: विकास राजपूत की मौत नंदरवाड़ा बीट प्रभारी उप निरीक्षक शहजाद खान निलंबित
केके यदुवंशी
सिवनी मालवा । केवलाझिर के जंगल में जुआ खेलने के दौरान भगदड मच जाने से वहां से भागते समय करंट लगने से नाबालिग बालक विकास राजपूत उर्फ गोला पिता राजेन्द्र राजपूत उम्र 17 साल निवसी शिवपुर की मृत्यु हो गई । अपराधियों के रोकथाम न करने पर उपनिरीक्षक शहजाद खान को पुलिस अधीक्षक में निलंबित कर दिया है ।
केवलाझिर के जंगल में लम्बे समय से जुआ खेला जा रहा था, किन्तु बीट प्रभारी कावा उप निरीक्षक शहजाद खान द्वारा इसकी रोकथाम हेतु कोई सार्थक प्रयास नहीं किये गये। प्रथमदृष्टया उक्त लापरवाही के लिए उप निरीक्षक शहजाद खान, को आदेश दिनांक के अपरान्ह से निलम्बित कर रक्षित केन्द्र, नर्मदापुरम सम्बद्ध किया जाता है।
यह है मामला
चंदाखड़ के पास जुए के अड्डे पर मची भगदड़ में एक युवक विकास की मौत हो गई युवक भागने की कोशिश में खेत में लगे बिजली के तारों की चपेट में आ गया, था युवक जिससे मौके पर ही दम तोड़ दिया था पुलिस ने 10 लोगों को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है, देर रात जुए के फड़ पर अचानक कुछ लोग पहुंचे और उन्होंने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इससे वहां जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और सभी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी भगदड़ के दौरान नाबालिग बिजली के तार के संपर्क में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई।थाना प्रभारी राजेश दुबे ने बताया कि उन्हें चंदाखड़ में करंट लगने से एक युवक की मौत की सूचना मिली थी गांव में चल रहे जुए के फड़ पर मारपीट की घटना में पूछताछ की जा रही है जुआ का अड्डा सिवनी मालवा निवासी एक व्यक्ति लंबे समय से चला रहा था।
बताया गया की जुए की फड़ पर रुपयों के दाव पेच के दौरान जीत हार को लेकर जुआरियों के बीच विवाद हो गया और यह विवाद मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें हथियार भी चले जानकारी यह भी है की गोली भी चली है जिसकी आवाज़ आसपास के लोगों को सुनाई दी है। घटना के संबंध में अभी पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। यहां तक कि मृतक के नाम का भी बड़ी मुश्किल से खुलासा हुआ मृतक की मौत का कारण भी करंट लगने से होना बताया जा रहा है।
इस जुए के अड्डे पर सिवनी मालवा, शिवपुर डोलरिया और नर्मदापुरम इटारसी हरदा तक के जुआरी पहुंचते हैं यह जानकारी मिली है। यह अवैध अड्डा पुलिस के संरक्षण के बिना नहीं चल सकता। इसमें पुलिस की मिली भगत से इंकार नहीं किया जा सकता।

