jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

पूर्व सांसद को मारपीट के आरोप में किया गिरफ्तार!  धान खरीदी केन्द्र मे कर्मचारियो से हुआ था विवाद

मकड़ाई एक्सप्रेस 24बालाघाट। जनप्रतिनिधियो के साथ सरकारी कर्मचारियो से बह्स विवाद के बहुत किस्से सुने होंगे । ऐसा ही एक मामला जिले के धान खरीदी केन्द्र मे विवाद के दौरान मारपीट की शिकायत पर पूर्व सांसद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिले की लालबर्रा पुलिस ने पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को रविवार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

क्या था पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को लालबर्रा के 14 धान खरीदी केंद्रों के प्रबंधक, प्रभारी और कर्मचारियों ने सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

- Install Android App -

पुलिस को लिखित शिकायत में पूर्व सांसद कंकर मुंजारे सहित अन्य चार लोगों पर गाली गलौज देकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। प्रशासक दिलीप कुमार लिल्हारे ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मोहगांव धान खरीदी केंद्र पर पूर्व सांसद कंकर मुंजारे अपने साथियों के साथ आए थे। जिन्होंने एक किसान के नियम विरूध बिना एफएक्यू धान को लेने के लिए बोल रहे थे।

लेकिन शासन से ऐसी धान नहीं लेने को कहा गया है।इस बात पर वे नाराज हो गए और उन्होंने साथ आए लोगों ने केंद्र प्रभारी के साथ मारपीट करने के लिए कहा। इसके बाद उन लोगों ने प्रभारी से मारपीट कर दी। पुलिस ने सहकारी समिति मर्यादित मोहगांव (ध.) पंजीयन क्रमांक 401 के सहायक प्रबंधक नंदकिशोर पिता फूलचंद दशरिये 46 वर्ष सुरजाटोला मोहगांव (ध.) निवासी की शिकायत पर पूर्व सांसद कंकर मुंजारे बालाघाट निवासी, सहजलाल उपवंशी बड़ी कुम्हारी निवासी, दीपेश रनगिरे बड़ी कुम्हारी निवासी, प्रवीण नगपुरे मोहगांव धपेरा निवासी के विरूद्ध धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) भादवि के तहत मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

इनका कहना है- 

धान खरीदी केंद्र प्रभारी, प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारियों ने पूर्व सांसद और उनके साथियों के विरूद्ध गाली गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इन लोगों के विरूद्ध अपराध दर्ज कर कार्रवई की जा रही है। – हेमंत नायक, थाना प्रभारी लालबर्रा।