jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

सांसद दुर्गादास उइके के पूर्व प्रतिनिधि की महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी से बवाल, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने की एफआईआर की मांग

हरदा। बेतूल-हरदा संसदीय क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके के पूर्व प्रतिनिधि विजय सिंह सावनेर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणी कर पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैला दिया है। सावनेर ने सार्वजनिक मंच से कहा कि “महात्मा गांधी ने पाकिस्तान बनाया और देश का बंटवारा किया।” इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भाजपा की विचारधारा को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

 

नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि “महात्मा गांधी के प्रति इस प्रकार की असम्मानजनक टिप्पणी न सिर्फ राष्ट्रपिता का अपमान है, बल्कि देश की एकता और अखंडता पर भी आघात है।” उन्होंने मांग की है कि विजय सिंह सावनेर के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज हो और भाजपा उन्हें पार्टी से निष्कासित करे।

 

भाजपा नेताओं की दोहरी मानसिकता उजागर

श्री रोचलानी ने कहा कि यह पहला अवसर नहीं है जब भाजपा के नेताओं या उनके सहयोगियों ने राष्ट्रनायकों पर आपत्तिजनक बयान दिए हैं। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिस पर देशभर में तीखी प्रतिक्रियाएं आई थीं। भाजपा की विचारधारा सिर्फ अपने नेताओं तक सीमित रहती है, लेकिन जब बात बाबा साहब अंबेडकर, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू या इंदिरा गांधी जैसे महापुरुषों की आती है, तो वे बार-बार इनका अपमान करने से नहीं चूकते।

नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने कहा कि “भाजपा यदि सच में महात्मा गांधी का सम्मान करती है, तो उसे तुरंत विजय सिंह सावनेर के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। अगर भाजपा ऐसा नहीं करती, तो यह साफ हो जाएगा कि उनकी विचारधारा राष्ट्र के हित में नहीं, बल्कि केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ तक सीमित है।”

जनता ने की कानूनी कार्रवाई की मांग

- Install Android App -

हरदा और बेतूल संसदीय क्षेत्र के नागरिकों ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है और सांसद दुर्गादास उइके से जवाब मांगा है। जनता का स्पष्ट कहना है कि यदि भाजपा खुद को राष्ट्रवादी पार्टी कहती है, तो उसे अपने नेताओं और प्रतिनिधियों को गांधीजी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने से रोकना होगा।

अब सवाल यह उठता है:

➡️ क्या भाजपा विजय सिंह सावनेर के बयान की निंदा करेगी?

➡️ क्या भाजपा उन्हें पार्टी से निष्कासित करेगी या उनकी बयानबाजी का समर्थन करेगी?

➡️ क्या सांसद दुर्गादास उइके इस शर्मनाक बयान के लिए जनता से माफी मांगेंगे?

नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने स्पष्ट किया कि यदि भाजपा इस बयान की निंदा नहीं करती और दोषी पर कार्रवाई नहीं होती, तो कांग्रेस इस मुद्दे को सदन में उठाकर विरोध दर्ज कराएगी। महात्मा गांधी का अपमान किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।