jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

गडकरी के नागपुर स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी

नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सनसनी मच गई है। नागपुर पुलिस के 112 नंबर पर धमकी भरा कॉल आया, जिसके बाद पुलिस ने केंद्रीय मंत्री के घर की तलाशी ली। केंद्रीय मंत्री गडकरी के वर्धा रोड स्थित आवास एनरिको हाइट्स को रविवार सुबह 8:46 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली है। घर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने केंद्रीय मंत्री गडकरी के आवास पर पहुंचकर तलाशी ली। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात कॉलर के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। साथ ही, पुलिस अज्ञात कॉलर का पता लगा रही है।

- Install Android App -

बता दें कि केंद्रीय मंत्री गडकरी अभी नागपुर में ही मौजूद हैं। इसके मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया है। साथ ही घटना की गहनता के साथ जांच जारी है। यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले भी कई वीवीआईपी हस्तियों और जगहों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इससे पहले, 13 जुलाई को केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।