jhankar
ब्रेकिंग
मानपुरा में खूनी संघर्ष: पैसों के विवाद में चला चाकू, रज्जाक पहलवान घायल, दोनों पक्षों ने की शिकायत  उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी

हंडिया  : नाडेप में कचरा, नर्मदा नदी में स्नान पूजा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं पर गंदगी का कहर,

हंडिया। यह तस्वीर सिर्फ गंदगी की नहीं, बल्कि उस भ्रष्टाचार और लापरवाही की पोल खोल रही है।जिसने मां नर्मदा के पवित्र तट का मार्ग श्रद्धालुओं के लिए दुश्वार कर दिया है।सफाई के नाम पर बनाया गया ये कूड़ा दान अब गंदगी फैलाने का अड्डा बन चुका है।

फोटो में ये स्पष्ट है कि नाडेप में जमा कचरा और नालियों का मलबा सीधे सड़क पर फैल रहा है।मां नर्मदा के तट तक पहुंचने वाला साफ-सुथरा रास्ता अब कचरा और दुर्गंध का टनल बन चुका है।श्रद्धालु हर दिन इसी गंदगी के बीच से होकर गुजरने को मजबूर हैं।

- Install Android App -

इस पूरी स्थिति को देखकर यह कहना गलत नहीं है कि नाडेप निर्माण और सफाई व्यवस्था में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है। कागजों और बातों में सफाई दिखाई जाती है,जबकि ज़मीन पर नतीजा सामने है – सड़क पर फैला मलबा और फैली गंदगी।

अब विशेष बात यह है कि यह मार्ग सीधे आस्था और श्रद्धा से जुड़ा हुआ है। मां नर्मदा के दर्शन पूजन अर्चन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को जिम्मेदारो की लापरवाही से फैली गंदगी से जूझना पड़ रहा है।

लोगों ने मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच हो और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। सवाल उठता है कि हंडिया में आखिर कब तक आस्था भ्रष्टाचार और गंदगी की बलि चढ़ती रहेगी?