jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

गौगाई ने केंद्र से पूछा, बैसरन में दहशतगर्द कैसे आए?

नई दिल्ली। लोकसभा में पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चर्चा की शुरुआत कर विपक्ष पर निशाना साधा, वहीं विपक्ष की ओर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने रक्षा मंत्री पर पलटवार कर पूछा कि रक्षा मंत्री ने सदन को यह क्यों नहीं बताया कि पहलगाम के बैसरन में दहशतगर्द कैसे आए? कांग्रेस नेता गोगई ने कहा कि रक्षा मंत्री ने यह नहीं बताया कि उन आतंकियों का मसकद क्या था। गोगोई ने कहा कि उनका मकसद जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था को तबाह करना और देश के सांप्रदायिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करना था।

विपक्ष की ओर से पहले वक्ता के रूप में गोगोई ने कहा कि सदन में ये सच्चाई आनी चाहिए। सच्चाई पहलगाम की, ऑपरेशन सिंदूर की और विदेश नीति की भी आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री सिंह ने बहुत सी सूचनाएं दीं, लेकिन ये नहीं बताया कि पहलगाम के बैसरन में आतंकी कैसे आए? ये नहीं कहा कि कैसे पांच लोगों ने बैसरन में घुसकर 26 लोगों को गोलियों से छलनी कर दिया? देश जानना चाहता है कि पांच दहशतगर्द कैसे घुसे? उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले को 100 दिन बीत चुके हैं, लेकिन मोदी सरकार आतंकवादियों को न्याय के कटघरे में नहीं ला सकी।

- Install Android App -

कांग्रेस नेता गोगोई ने कहा कि पुलवामा हमले के समय भी कहा गया था और आज भी यही कहा जा रहा है कि दोबारा घुसकर मारा जाएगा। उन्होंने पूछा कि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) पर सेना ने कब्जा क्यों नहीं किया? उन्होंने कहा, सिंह ने कहा कि हमारा मकसद युद्ध नहीं था, मैं पूछना चाहता हूं, क्यों नहीं था? होना चाहिए था। उन्होंने कहा, हमारा मकसद जमीन लेना नहीं था, क्यों नहीं था? पीओके आज नहीं लिया जाएगा तब कब लिया जाएगा।

कांगेस नेता गोगोई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधकर कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के वक्त वह विदेश दौरे पर थे। हमले की खबर पाकर वह देश लौट गए लेकिन पहलगाम ना जाकर बिहार चले गए। गोगई ने कहा, हम जानना चाहते हैं सिंह और पीएम मोदी से कि पाकिस्तान को चीन से कितना समर्थन मिल रहा है? गोगोई ने कहा, “हम प्रधानमंत्री से जानना चाहते हैं कि अगर पाकिस्तान वाकई घुटने टेकने को तैयार था तब आप क्यों रूके और किसके सामने झुके, आपने किसके सामने ‘सरेंडर’ किया।” उन्होंने कहा कि सच से न डरे सरकार। विपक्ष आज भी सरकार के साथ है।