jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

रशीदी का विरोध कर बीजेपी ने जताई हमदर्दी, तो डिंपल ने दे डाली नसीहत

नई दिल्ली। मौलाना साजिद रशीदी की ओर से डिंपल यादव के खिलाफ विवादित बयान को लेकर बीजेपी भी उग्र हो गई है। एनडीए के सांसदों ने सोमवार को संसद परिसर में इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। एनडीए सांसदों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। एनडीए सांसदों के हाथों में तख्तियां लिए हुए थे उन पर लिखा था- नारी सम्मान पर भारी, तुष्टीकरण की राजनीति तुम्हारी। अब इस मामले में डिंपल यादव का रिएक्शन सामने आया है और उन्होंने सधे हुए अंदाज में बीजेपी को नसीहत दी है कि मणिपुर का मसला आप लोग क्यों नहीं उठा रहे हो।

- Install Android App -

डिंपल ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन के मायने और ज्यादा बढ़ जाते, यदि इसी तरह से मणिपुर को लेकर भी विरोध जताया होता। इस मामले में बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज और कांग्रेस की नेता रेणुका चौधरी ने सोशल मीडिया पर तीखी टिप्पणी की और रशीदी पर हमला बोला था। वहीं एनडीए के सांसद तो आज प्रदर्शन करने के लिए संसद परिसर में निकल आए। माना जा रहा है कि सपा के मुस्लिम वोट बैंक को देखते हुए बीजेपी चाहती है कि इस मामले में अखिलेश यादव या किसी अन्य बड़े नेता को खुलकर बोलने के लिए मजबूर किया जाए। यदि नहीं बोलते हैं तो फिर उन पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया जाए।

इस मामले पर डिंपल यादव ने कहा कि यह अच्छी बात है कि अब सवाल उठ रहा है। लेकिन अच्छा होता है कि ऐसे ही आंदोलन मणिपुर को लेकर भी होते, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर आए थे। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जिस तरह से सभी लोग साथ दिख रहे हैं। यदि मणिपुर के मसले पर भी सभी साथ आए होते तो अच्छी बात होती। बता दें सपा का मुख्य वोट बैंक मुस्लिम और यादव माना जाता है। ऐसे में एक रशीदी की ओर से डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिपप्णी से सपा असहज हो गई है। वह खुलकर रशीदी के बयान के खिलाफ बोलने को तैयार नहीं है। इसके अलावा डिंपल के अपमान को चुपचाप स्वीकार कर लेना भी उसके लिए आसान नहीं है। अखिलेश का भी इस पर कोई बयान नहीं आया है।