ब्रेकिंग
कलेक्टर श्री जैन ने ग्रामीण क्षेत्र अबगांवखुर्द, भुन्नास व बागरूल का किया भ्रमण स्कूल, आंगनवाड़ी भवन,... बीजेपी की अधिकृत फेसबुक आईडी से खेला जा रहा पूर्व मंत्री कमल पटेल की तस्वीर वाली पोस्ट का लुका छिपी ... मध्य प्रदेश के 17 जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!  मुरैना ग्वालियर टीकमगढ़ में बाढ़ जैसे हालात ... MP BIG NEWS: महिला सरपंच मंजु यादव के घर से 40 तोला सोना 1 करोड़ नगदी की डकैती मध्‍य प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष बने हेमंत खंडेलवाल Aaj ka rashifal: आज दिनांक 2 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे एक अद्ना सा चूहा क्या कर सकता है।चूहों ने कानपुर मे सड़क खोखली कर दी पहली बारिश मे सड़क धंसी जयपुर में दो पटवारी एक साथ घूस लेते रंगे हाथ पकड़ाए हरदा: महर्षि ज्ञानपीठ स्कूल में विश्व डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान, विद्यार्थियों को दी स्वास... मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 जुलाई को प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को वितरित करेंगे लैपटॉप

गीता जयंती पर आज ‘‘गीता महोत्सव’’ आयोजित होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम हरदा के पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगा

हरदा  आगामी 11 दिसंबर को गीता जयंती के दिन अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन प्रारंभ होगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा जबकि जिला स्तरीय कार्यक्रम हरदा के पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया है। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम अपरान्ह 4 बजे से आयोजित किया गया है। गीता महोत्सव कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया जाएगा। शासन के निर्देश अनुसार सभी जिला मुख्यालयों पर श्रीमद् भागवत गीता के कर्मयोग अध्याय का सामूहिक पाठ कराया जाएगा।

- Install Android App -

प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर गीता जयंती के अवसर पर 11 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में श्री कृष्ण परंपरा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। श्रीमद् भागवत पुराण, गौ माता तथा गोपालन गतिविधियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन भी जिलों में किया जाएगा।

जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रमों में विश्व गीता प्रतिष्ठान के सहयोग से श्रीमद् भागवत गीता के अध्याय क्रमांक 11, 12 और 15 का सस्वर पाठ कराया जाएगा। जिला मुख्यालय पर आयोजित गीता जयंती के अवसर पर सभी शासकीय व आशासकीय कृष्ण मंदिरों में गोपालक संस्थाओं के सहयोग से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों एवं जनपद पंचायतों के सीईओ को जिले के सभी कृष्ण मंदिरों की साफ सफाई, मंदिरों की सजावट और मंदिरों में रोशनी करने के निर्देश दिये है