jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

परमात्मा का साक्षात्कार बिना विश्वास से नहीं हो सकता है।: डां कौशलेंद्र महराज 

हरदा: श्रीमद् भागवद् फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा का आयाेजन किया जा रहा है। नौवें दिन आयोजित कथा वाचन के दौरान कथा वाचक डां कौशलेंद्र महाराज ने कहा कि जीवन में जब संकल्प दृढ़ हो, तो भगवान स्वयं आकर दर्शन देते हैं। भगवान तभी दर्शन देंगे, जब आपके जीवन में कोई सच्चा गुरु होगा।इसलिए जब तक आपके जीवन में गुरु नहीं हैं।

- Install Android App -

तब तक आपसे परमात्मा का साक्षात्कार नहीं हो सकता है।डां कौशलेंद्र महाराज कथा श्रवण कराते हुए भक्ति प्रसंग को जोड़ते हुए भक्त ध्रुव के रोचक प्रसंग को उठाया. वर्णन करते हुए कहा कि किस प्रकार से ध्रुव अपने पिता की गोद में बैठने के लिए गये, मगर माता द्वारा कहे गये वाक्यों से दुखी होकर ध्रुव जी वन में तपस्या करने चले गये। सौभाग्य से जंगल में उनकी भेंट नारद जी से हुई। नारद जी ने ध्रुव जी को वासुदेव गायत्री का मंत्र दिया।

जिसके प्रभाव से वह संसार के पिता की गोद क्या कहें, वो तो जगत पिता की गोद में ही बैठ गये। भक्त और भगवान के अन्य प्रसंगों को सुनते हुए कपिल गीत का विस्तार से भक्तों को श्रवण कराया। श्रीमद भागवत महापुराण की भक्तिमय कथा को सुनने के लिए बड़ी तादात में भक्त पहुंच रहे हैं। रमेश दूबे रमेसवा ममता संदीपन मिश्रा ज्योति रामगोपाल मिश्रा नीलम ओझा ऊषा शुक्ला अस्था मिश्रा अवधेश रंजन तिवारी बब्लू टाईगर सविता पेंटर लक्ष्मी वर्मा सीमा साहू सीमा वर्मा पीयूष पाण्डेय अनमोल पाण्डेय मोहित बाबा मैन भैया गुड़िया यादव दिलीप यादव दिनेश रमेश पाण्डेय।