jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कृषि उपज मंडी के पास कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; गैस सिलेंडर मिलने से मची अफ... मध्य प्रदेश में सोना-चांदी के भाव अपडेट: सोने में गिरावट, चांदी के दाम में भी नरमी जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा

देश के सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के दामों में गिरावट

नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का भाव 99,146 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जो पिछले दिन की तुलना में 477 रुपये सस्ता हुआ है। इसी प्रकार 995 शुद्धता वाला सोना 98,749 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जो 475 रुपये की कमी दर्शाता है। 22 कैरेट यानी 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 90,818 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो पिछले भाव से 437 रुपये नीचे है। 18 कैरेट (750 शुद्धता) सोने का भाव 74,360 रुपये और 14 कैरेट (585 शुद्धता) सोने का भाव 58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज हुई है। प्रति किलोग्राम चांदी का भाव 1,13,165 रुपये हो गया है, जो सोमवार के 1,14,050 रुपये के मुकाबले 885 रुपये सस्ता है। ये कीमतें जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना हैं, जो ज्वेलरी खरीदते समय अलग से लगते हैं। भारत में सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव वैश्विक बाजार और डॉलर की स्थिति के हिसाब से नियमित होता रहता है।