jhankar
ब्रेकिंग
हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण क...

सोना 1,37,000 के पार, चांदी में भी 2,43,000 से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में उछाल जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का भाव 1.15 फीसदी की तेजी के साथ 1,37,325 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी में भी 2.86 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है, ये 2,43,085 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक, 2 जनवरी को शाम 6:30 बजे चांदी का भाव 2,34,550 रुपये प्रति किलोग्राम था, जबकि 1 जनवरी को यह 2,29,150 रुपये था। वै‎श्विक बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। स्पॉट गोल्ड का दाम 1.5 फीसदी बढ़कर 4,395.35 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो एक हफ्ते से ज्यादा के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। बुलियन 26 दिसंबर 2025 को 4,549.71 डॉलर के रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था। वहीं फरवरी डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 1.8 फीसदी बढ़कर 4,405.40 डॉलर हो गया। राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत में 6000 रुपये बढ़ोतरी के साथ 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे और अहमदाबाद में चांदी करीब 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास रही, जबकि चेन्नई और हैदराबाद में चांदी की कीमत 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है।