jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

सोने का भाव 1.54 लाख के पार, चांदी में भी 3758 की तेजी

नई दिल्ली। सोने और चांदी के वायदा भाव में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत के साथ ही तेज उछाल देखने को मिला। घरेलू से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक दोनों की कीमतों में मजबूती का रुख बना हुआ है। गुरुवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने तेजी के साथ शुरुआत की। मल्टी कमो‎डिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 703 रुपये की बढ़त के साथ 1,54,651 रुपये पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,53,948 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय सोना 744 रुपये की तेजी के साथ 1,54,692 रुपये के करीब कारोबार कर रहा था। इस दौरान इसने 1,54,752 रुपये का दिन का उच्च और 1,54,651 रुपये का निचला स्तर छुआ। चांदी के वायदा भाव में भी मजबूत तेजी देखी गई।

- Install Android App -

एमसीएक्स पर चांदी का मई कॉन्ट्रैक्ट 3,758 रुपये की बढ़त के साथ 2,55,500 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,51,742 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह 3,513 रुपये की तेजी के साथ 2,55,255 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। इस दौरान चांदी ने 2,55,735 रुपये का उच्च और 2,54,688 रुपये का निचला स्तर छुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी शुरुआती सुस्ती के बाद तेजी का रुख देखने को मिला। कॉमेक्स पर सोना 4,813.60 डॉलर प्रति औंस पर खुला और बाद में 22.80 डॉलर की बढ़त के साथ 4,846.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी 79.19 डॉलर पर खुलकर 80.60 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक चढ़ गई। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक संकेतों और निवेशकों की बढ़ती मांग के चलते कीमती धातुओं में यह तेजी देखने को मिल रही है। आने वाले सत्रों में भी इनकी चाल पर वैश्विक आर्थिक हालात का असर बना रह सकता है।