jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

Gold Price Today : सोना हो गया उम्मीदों से भी ज्यादा सस्ता, जान लीजिए 10 ग्राम गोल्ड का भाव

Gold Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार पिछले कुछ दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है। दरअसल, जब से पितृपक्ष शुरू हुआ है तब से सोने के भाव गिरते जा रहे हैं। ज्यादातर लोग ऐसे होते हैं, जो पितृपक्ष में नया काम नहीं करते हैं, लोग श्राद्ध के दिनों में अच्छे काम करने से बचते हैं। सोने-चांदी की कीमत में लगातार गिरावट जारी है, ऐसे में यदि आप खरीदारी करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके पास अच्छा मौका है। नवरात्र‍ि से फेस्‍ट‍िव सीजन की शुरुआत हो जाएगी। त्यौहार शुरू होते ही सोने और चांदी की भी डिमांड बढ़ने लग लग जाती है।

Gold Price Today

खासकर दिवाली के समय में हर कोई सोना खरीदता है, तब सोने के भाव में काफी उछाल भी देखने को मिलता है। अगर आपके घर में दो महीने बाद शादी है, तो आप अभी से खरीदारी स्टार्ट कर सकते हैं। क्योंकि, ऐसा मौका बार – बार नहीं मिलता है। तो आईये एक नजर डालते हैं आपके शहर में क्या चल रहा है सोने का भाव:-

- Install Android App -

इन शहरों में जानें सोने का ताजा भाव

सोने की खरीदारी करने से पहले आप सबसे पहले देश के सर्राफा बाजारों में आप इसके ताजा रेट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अब बात करें राजधानी दिल्ली की तो यहां 24 कैरेट वाला गोल्ड की कीमत लगभग 57,310 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत करीब 52,550 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया जा रहा है। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट सोने के भाव करीब 57,160 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा जा रहा है जबकि 22 कैरेट की कीमत 52,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया जा रहा है।

चेन्नई में आज 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने की कीमत 55,600 रुपये दर्ज किया गया है, जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) सोने की कीमत 52,950 रुपये लगभग बना हुआ है। भुवनेश्वर में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 57,160 रुपये प्रति 10 ग्राम देखी जा सकती है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 52,400 रुपये प्रति 10 ग्राम बताई जा रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि सर्राफा बाजार में दिन के समय भी आईबीजेए की ओर से कभी भी सोना-चांदी के रेट में बदलाव देखने को मिल सकता है।