jhankar
ब्रेकिंग
नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सरकार की इस योजना में गरीबों को बीमारी में खूब मिलेगी दवाई, जल्द जुड़े इस सरकारी योजना से, जानें

Ayushman Bharat Yojana Card : ग्रामीण और शहरों इलाकों में रहने वाला कोई भी शख्स अब इलाज कराने के लिए परेशान नहीं होगा। सरकार अब गरीब लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिवद्ध है, जिसका बड़ी संख्या में लाभ भी मिल रहा है। सरकार ने गरीबों के इलाज को मुफ्त बनाने के लिए आयुष्मान भारत योजना चला रही है, जिसका हर कोई फायदा भी ले रहा है।

Ayushman Bharat Yojana Card

अगर आप भी गरीबी श्रेणी में आते हैं तो इस योजना से जुड़ सकते है, जिससे लोगों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। सरकार की जनकल्याणकारी योजना का फायदा प्राप्त करने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है।

इसके लिए आपको पहले आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा, जिसके बाद स्वास्थ्य लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। आप गरीबी श्रेणी से नीचे का जीवन जी रहे हैं तो फटाफट आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं, जहां किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। आपने हाथ से मौका निकाला तो फिर पछतावा करना होगा।

- Install Android App -

इन लोगों का बनेगा आयुष्मान कार्ड

  1. आयुष्मान कार्ड के निराश्रित या फिर आदिवासी भी अप्लाई कर सकते हैं।
  2. इसके साथ जो व्यक्ति अनुसूचित जाति या जनजाति से संबंध रखता हो।
  3. इसके अलावा जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में अपना जीवन यापन कर रहे हैं।
  4. इसके अलावा आपका मकान कच्चा होना जरूरी है।
  5. इसके अलावा आप अगर दिहाड़ी मजदूर हैं तो आयुष्मान कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  6. इसके अलावा भूमिहीन व्यक्ति हैं तो इसके आवेदन करना होगा।

जानिए मिलती है क्या सुविधा

मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने के बाद आपका कार्ड बन जाता है तो फिर किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। कार्ड बनते ही आपको आराम से 5 लाख रुपये तक का इलाज फ्री में मिलेगा। इसमें जांच, सर्जरी और अल्ट्रासाउंड जैसी सर्विस शामिल हैं। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स का होना जरूरी है। इसके लिए आपके पास आवेदनकर्ता का आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, एक एक्टिव मोबाइल नंबर का होना जरूरी है। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने इस योजना को गरीबों के उत्थान के लिए शुरू किया है। काफी दिनों से लोग इसका फायदा भी उठा रहे हैं।