jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

सोने में 5 हजार से ज्यादा उछाल, चांदी भी 10 हजार चढ़ी

नई दिल्ली। सोना और चांदी के वायदा भाव में बुधवार को मजबूत तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों की कीमतें बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं, जिससे निवेशकों का झुकाव एक बार फिर सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट बुधवार को 4,167 रुपये की तेजी के साथ 1,43,079 रुपये पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,38,912 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट करीब 5,087 रुपये की बढ़त के साथ 1,43,999 रुपये पर कारोबार कर रहा था। दिन के दौरान सोने ने 1,44,434 रुपये का उच्च और 1,43,079 रुपये का निचला स्तर छुआ। वहीं चांदी के वायदा भाव में भी तेज शुरुआत हुई। एमसीएक्स पर मई कॉन्ट्रैक्ट 8,957 रुपये की तेजी के साथ 2,32,898 रुपये पर खुला, जो पहले 2,23,941 रुपये पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान चांदी करीब 10,554 रुपये की बढ़त के साथ 2,34,495 रुपये पर पहुंच गई। इस दौरान इसका उच्च स्तर 2,36,137 रुपये रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी का रुख बना हुआ है। कॉमेक्स पर सोना 4,571.50 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी 73.44 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के चलते सोना-चांदी की कीमतों में यह तेजी देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में बाजार की दिशा अंतरराष्ट्रीय संकेतों पर निर्भर करेगी।