jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना मध्यप्रदेश में आज मौसम साफ, हल्की गुलाबी ठंड की शुरुआत मकडा़ई एक्सप्रेस 24 शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार अलविदा होकर भी 3 जिंदगियों को रोशनी दे गई शिवानी, CM मोहन यादव ने किया सैल्यूट आधी रात हिरासत से छूटीं AISA चीफ नेहा बोरा, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके पर सख्त एक्शन, आज SEM कोर्ट में ... हरदा में फर्जी नौकरी रैकेट का पर्दाफाश, 3200 युवाओं से 9.28 लाख की ठगी, डायरेक्टर जेल में हरदा में नवरात्रि पर अघोषित कटौती से हाहाकार, दिन में 3-4 घंटे गुल बिजली

खरीफ़ ऋण की जमा करने की तारीख बढ़ाई जाए: विजय जेवल्या

हरदा : भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला अध्यक्ष हरदाविजय जेवल्या द्वारा किसानों की व्यावहारिक समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र प्रेषित किया गया है। इस पत्र के माध्यम से वर्ष 2025–26 के फसल ऋण को जमा करने की अंतिम तिथि में वृद्धि किए जाने की मांग की गई है।

भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय जेवल्या ने बताया कि वर्तमान में किसानों द्वारा जिला सहकारी बैंकों से लिए गए शून्य प्रतिशत ब्याज दर वाले फसल ऋण को जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 निर्धारित है, जबकि गेहूं खरीदी की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 तक जारी है। इस कारण अधिकांश छोटे एवं सीमांत किसान अपनी फसल विक्रय नहीं कर पाए हैं और ऋण जमा करने में असमर्थ हैं।

- Install Android App -

यदि समय-सीमा में संशोधन नहीं किया गया, तो अनेक किसानों को डिफॉल्टर घोषित किए जाने की आशंका है, जिससे भविष्य में उन्हें ऋण प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए युवा मोर्चा ने किसानों के हित में ऋण जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 मई 2026 किए जाने का आग्रह किया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला हरदा ने विश्वास व्यक्त किया है कि राज्य सरकार किसानों की इस वास्तविक समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी और उन्हें राहत प्रदान करेगी।