jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में सोना-चांदी के भाव अपडेट: सोने में गिरावट, चांदी के दाम में भी नरमी जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा टंकी में पानी, पाइपलाइन भी पूरी, फिर भी प्यासा ढोलियावाड़! कागजों तक सिमटी हर घर नल योजना?

सोना 1,07,456 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी 1,26,400 रुपए प्र‎ति ‎किलो

नई दिल्ली। घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। पिछले सप्ताह रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली देखी गई, जिससे कीमतों में गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोने का वायदा भाव 272 रुपए की गिरावट के साथ 1,07,456 प्रति 10 ग्राम पर खुलकर 492 रुपए की गिरावट के साथ 1,07,236 रुपए पर कारोबार कर रहा था। इसने दिन का उच्च स्तर 1,07,695 और निम्न स्तर 1,07,200 रुपए छुआ। सितंबर में सोना 1,07,807 रुपए तक जा चुका है, जो अब तक का उच्चतम स्तर है। दूसरी ओर, चांदी के दिसंबर वायदा भाव ने तेज शुरुआत की। यह 1,703 रुपए की तेजी के साथ 1,26,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला, लेकिन जल्द ही इसमें गिरावट आ गई। इस समय यह 1,24,090 रुपए पर कारोबार कर रही थी, जो 607 रुपए की गिरावट है। चांदी ने दिन का उच्च 1,26,400 रुपए और निम्न 1,23,750 रुपए दर्ज किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी दिखी। सोना 3,635 डॉलर प्रति औंस पर खुला और गिरकर 3,632.20 डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, चांदी 41.46 डालर पर खुलने के बाद 41.27 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। विशेषज्ञों का मानना है कि ऊंची कीमतों के कारण निवेशकों में मुनाफावसूली का रुझान है, जिससे बाजार में हल्की नरमी देखी जा रही है। आने वाले दिनों में फेडरल रिजर्व की नीतियों और डॉलर इंडेक्स की चाल पर नजर रखना अहम होगा।

- Install Android App -

इंदौर में सोने, चांदी के भाव में वृद्धि इंदौर,‌‌ आठ सितंबर (भाषा) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को‌ सोना 450 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 900 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि शनिवार की तुलना में हुई। आज चांदी सिक्का 50 रुपये प्रति नग महंगा बिका। कारोबारियों के अनुसार, बहुमूल्य धातुओं के औसत भाव इस प्रकार रहे।

सोना 110450 रुपये प्रति 10 ग्राम,
चांदी 126800 रुपये प्रति किलोग्राम,
चांदी सिक्का 1350 रुपये प्रति नग।