jhankar
ब्रेकिंग
नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत कार्यशाला, रैली व शपथ का हुआ आयोजन हरदा के पीलियाखाल में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन दतिया में सगाई से लौट रहे युवकों पर फायरिंग, एक की मौत रिश्वत पर लगाम लगाने की कोशिश तहसीलदार ने चैंबर के बाहर टांग दिया अपना मोबाइल नंबर, बोले - पैसे मां... 18 जून 2026, गुरुवार – मध्यप्रदेश की अपडेट खास खबरें 18 जून 2026, गुरुवार को विदेश और देश की बड़ी खबरें बड़ी खबर: ईरान-अमेरिका युद्धविराम की उम्मीद, होर्मुज खुलने से तेल की कीमतें गिर सकती हैं | भारत को ह... तारीफ़नामा बनाम माफ़ीनामा ! नर्मदापुरम संभाग में जनकल्याण शिविर का आज आखिरी दिन: 7 दिन में हजारों समस्याओं का मौके पर निपटारा राष्ट्रपति के कार्यक्रम में अधिकारियों की ड्यूटी, सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में पसरा सन्नाटा

Good News: कल आएगी लाडली बहना योजना की 9वी किस्त, महिलाओं को मिलेंगे 1250 रुपए, देखें पूरी जानकारी

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना की 9वी किस्त का पैसा प्रदेश सरकार कल यानी की 10 फरवरी को प्रदेश की सभी 1 करोड़ 30 लाख महिलाओं के खाते में जमा करने वाली है। यह पैसा प्रदेश की महिलाओं को मध्यप्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सिंगल क्लिक के माध्यम से जमा करेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के दौरान प्रदेश सरकार सभी महिलाओं के खाते में अगली किस्त का पैसा ट्रांसफर करेगी। अगर आप इस योजना में लाभार्थी महिला है और हर महीने आपके खाते में लाडली बहना योजना का पैसा ट्रांसफर किया जाता है। तो आपको कल फिर से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 1250 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। क्या है पूरी जानकारी? आगे आपको आर्टिकल के माध्यम से बताने वाले हैं।

लाडली बहना योजना की शुरुआत से लेकर अब तक प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के खाते में 8 किस्तों का पैसा ट्रांसफर किया जा चुका है। इन 8 किस्तों के दौरान प्रदेश सरकार ने राज्य की करीब 1 करोड़ 30 लाख महिलाओं को लाभांवित किया है। इन सभी महिलाओं को हर महीने की 10 तारीख को सरकार द्वारा 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाती है। यह पैसा महिलाओं के बैंक खाते में जमा किया जाता है। जिसे मध्य प्रदेश सरकार सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर करती है। योजना के अंतर्गत लाभान्वित महिलाएं इन पैसों का इस्तेमाल अपनी आर्थिक जरूरत को पूरा करने के लिए कर सकती है। साथ ही प्रदेश सरकार इस योजना के अंतर्गत राज्य की गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहायता देते हुए उनके जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास कर रही है।

इस बार मिलेंगे 1250 रू –

- Install Android App -

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जब प्रदेश की महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना की शुरुआत की थी। तब उन्होंने प्रदेश की महिलाओं से इस योजना के अंतर्गत हर महीने ₹3000 देने का वादा किया था। लेकिन अब तक इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹3000 प्राप्त नहीं हुए हैं। सरकार द्वारा योजना की शुरुआत में हर महीने ₹1000 ट्रांसफर किए जाते थे। फिर इस योजना में ₹250 बढ़ाकर सरकार ने 1250 रुपए कर दिए, तब से अब तक प्रदेश की सभी लाभार्थी महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत 1250 रुपए ही मिल रहे हैं। आज भी प्रदेश की महिलाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना में ₹3000 का इंतजार कर रही है। इस बार फिर जब मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहना योजना की 9वी किस्त का पैसा प्रदेश की महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेगी, तब फिर से राज्य सरकार महिलाओं को 1250 रुपए ही प्रदान करने जा रही है।

मोहन यादव करेंगे 1 करोड़ 30 लाख महिलाओं के खाते में राशि जमा  –

10 फरवरी को राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश की 1 करोड़ 30 लाख लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभान्वित महिलाओं को 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। योजना की शुरुआत से लेकर अब तक हर महीने 10 तारीख को इस योजना का पैसा मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर किया जाता है।