jhankar
ब्रेकिंग
बिहार के लखीसराय में NEET री-एग्जाम में बड़ा फर्जीवाड़ा, सॉल्वर गैंग के 30 लोग गिरफ्तार हम्माल एवं मजदूरों के मध्य नशा मुक्ति प्रभात वार्ता का हुआ आयोजन राहत भरी खबर: मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत खत्म, गैस सिलेंडर अब अगले दिन घर पहुंच रहा MP वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन ने जीतू पटवारी के गोदाम संचालक को भेजा नोटिस, ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी बैतूल में दो अलग-अलग हत्या की वारदात, इलाके में दहशत। ग्राम जावरा में खेत से मिला युवक का शव 23 जून को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा मध्य प्रदेश खेल अकादमी वर्ष 2026-27 हेतु टेलेंट सर्च कार्यक्रम जनपद पंचायतों के सीईओ सप्ताह में तीन दिन फील्ड विजिट पर रहेंगे जानिए 22 जून सोमवार को मध्यप्रदेश का कैसा रहेगा मौसम  आज- हरदा जिले का मौसम और तापमान। जिले में बारिश होने की 2 से 3 प्रतिशत संभावना 

15 साल बाद मध्य प्रदेश में लौटेंगी सरकारी बसें, फिर शुरू होगी सेवा

भोपाल। नए साल के साथ ही मध्य प्रदेश के बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लगभग 15 साल के लंबे इंतजार के बाद राज्य में एक बार फिर मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। साल 2026 से प्रदेशभर के 389 रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा, जिससे लाखों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

सरकारी तैयारियों के अनुसार, ये बसें सिर्फ मध्य प्रदेश के भीतर ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड और हरियाणा तक भी चलाई जाएंगी। राजस्थान के 200, उत्तर प्रदेश के 69, महाराष्ट्र के 81, गुजरात के 30 और उत्तराखंड के 9 रूटों पर बस संचालन की योजना है। ये वही रूट हैं, जहां साल 2010 से पहले राज्य परिवहन निगम की बसें चला करती थीं। निगम के बंद होने के बाद इन रूटों पर बस सेवाएं भी ठप हो गई थीं।

- Install Android App -

MP News के मुताबिक, इस पूरे प्लान पर 23 दिसंबर को परिवहन विभाग की एक उच्च स्तरीय बैठक में मुहर लगी। बैठक में परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। तय किया गया कि राज्य परिवहन उपक्रम और संगठन के गठन के बाद निजी बस ऑपरेटर्स के साथ एग्रीमेंट किया जाएगा और उनकी बसों को सरकारी परमिट दिए जाएंगे।

गुजरात के लिए प्रस्तावित 30 रूटों को लेकर भी राज्य सरकार की बातचीत अंतिम चरण में है। जल्द ही वहां के परिवहन विभाग से औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल प्रदेश के अंदर और अन्य राज्यों में यात्रियों को निजी बसों के जरिए सफर करना पड़ रहा है, लेकिन 2026-27 के वित्तीय वर्ष से सरकारी बस सेवा दोबारा शुरू होने से यात्रा अधिक सुरक्षित, सुलभ और भरोसेमंद होगी।