jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

सरकारी शिक्षक ने प्रेमिका की हत्या कर दी, 600 किमी दूर से आई थी मिलने

बाड़मेर। शहर मे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक सरकारी शिक्षक मानाराम ने अपनी प्रेमिका मुकेश कुमारी की हत्या कर दी। अपने प्रेमी माना राम से मिलने मुकेश कुमारी झुंझुनू से करीब 600 किमी दूर से कार चलाकर बाड़मेर आई थी

फेसबुक पर हुई दोस्ती प्रेम मेँ बदली
मिली जानकारी के अनुसार मुकेश कुमारी और मानाराम दोनों की दोस्ती फेसबुक पर 2024 में हुई थी। इनकी धीरे धीरे आपस बाते हो लगी फिर बाद मेँ जो जल्द ही प्रेम संबंध में बदल गई। 10 सितंबर को मुकेश कुमारी बाड़मेर पहुंची और मानाराम के घर में रुकी।

हत्या कर दुर्घटना का रूप देने की कोशिश

- Install Android App -

पुलिस के अनुसार, मानाराम ने अपने घर में महिला की हत्या कर दी और शव को महिला की कार में रखकर एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की।
घटना की सूचना सोमवार सुबह 7:30 बजे मिली। मृतका का शव रीको थाना इलाके के शिव नगर में खड़ी कार में पाया गया।पुलिस ने घटना स्थल पर फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी डॉग स्क्वॉयड और मोबाइल अपराध इकाई की टीमों को भेजा। मौके पर एसपी नरेंद्र कुमार मीणा भी पहुंचे और जांच का नेतृत्व कर रहे हैं। टीम ने कार और घर से सभी संभावित साक्ष्य जुटाए हैं।

पहले रची थी हत्या की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश पहले रची गई थी। मानाराम ने महिला की हत्या कर शव को उसकी कार में रखा, ताकि इसे किसी दुर्घटना के रूप में पेश किया जा सके। सरकारी टीचर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ कर रही है।