jhankar
ब्रेकिंग
गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव...

MP में धर्मांतरण करवाने वालों की खैर नहीं! सीहोर में आरोपी जब्बार के घर पर चला बुलडोजर

सीहोर। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार धर्मांतरण और लव जिहाद को लेकर लगातार एक्शन मोड में है। सीहोर में भी धर्मांतरण करवाने के आरोपी पर कार्रवाई की गई है। आरोपी जब्बार खान के घर पर नगर पालिका का बुलडोजर चलाया जा रहा है। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

- Install Android App -

पूरा मामला सीहोर के चाणक्यपुरी का है। यहां कुछ दिन पहले एक घर में ईसाई धर्म के धर्म गुरुओं की प्रार्थना सभा में 20 से ज्यादा दलित लोग शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि इन्हें प्रलोभन देकर धर्मांतरण के लिए भड़काया जा रहा था लेकिन तभी हिंदूवादी संगठनों ने इन्हें पकड़ लिया। इसके बाद मामला दर्ज किया गया था। मामले में जब्बार खान नाम का व्यक्ति और उसकी पत्नी ताहिरा खान आरोपी थे। जिसके घर पर बुलडोजर चलाकर नगर पालिका ने कार्रवाई की है।

17 अगस्त को आरोपी जब्बार खान और उसकी पत्नी ताहिरा खान के खिलाफ धर्मांतरण करवाने के मामले में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद जब्बार को गिरफ्तार भी कर लिया गया। आरोपी जब्बार खान ने अतिक्रमण करके अवैध निर्माण किया था। इसको लेकर हिंदूवादी संगठन लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसके पहले नगर पालिका ने अवैध निर्माण को लेकर जब्बार के घर पर नोटिस चस्पा किया था। लेकिन जब कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो सोमवार को नगर पालिका ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की।