jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कृषि उपज मंडी के पास कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; गैस सिलेंडर मिलने से मची अफ... मध्य प्रदेश में सोना-चांदी के भाव अपडेट: सोने में गिरावट, चांदी के दाम में भी नरमी जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा

स्टारलिंक पर सरकार सख्त, सभी को नहीं मिलेगी सुविधा

नई दिल्ली । भारत सरकार ने एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की सेवाओं को लेकर अहम फैसला लिया है। केंद्रीय दूरसंचार राज्यमंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर ने बताया कि भारत में Starlink को केवल 20 लाख उपयोगकर्ताओं को सेवा प्रदान करने की अनुमति दी गई है। साथ ही, इस सेवा की अधिकतम डाउनलोड स्पीड 200Mbps तक सीमित रहेगी। यह फैसला घरेलू टेलीकॉम कंपनियों जैसे BSNL पर असर पड़ने की आशंका को खारिज करते हुए लिया गया है।

- Install Android App -

सरकार ने स्पष्ट किया है कि Starlink की सेवाएं मुख्य रूप से ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में दी जाएंगी, जहां BSNL की मजबूत उपस्थिति है। हालांकि, Starlink की शुरुआती लागत महंगी होगी और ग्राहकों को मासिक शुल्क लगभग 3,000 रुपये तक देना पड़ सकता है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि BSNL की 4G सेवाओं का रोलआउट पूरी तरह से पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि फिलहाल टैरिफ बढ़ाने की कोई योजना नहीं है क्योंकि सरकार पहले बाजार में पकड़ मजबूत करना चाहती है। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी INSPACe ने Starlink को देश में सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सेवा प्रदान करने का पांच वर्षों के लिए लाइसेंस प्रदान किया है। इसके बाद कंपनी अब अपने Starlink Gen1 Constellation के माध्यम से भारत में इंटरनेट सेवा शुरू कर सकती है। अब सिर्फ स्पेक्ट्रम फीस और दूरसंचार विभाग की मंजूरी बाकी है।