jhankar
ब्रेकिंग
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 19 प्रकरण दर्ज हरदा के मगरधा और सोडलपुर में 27 से 31 अक्टूबर तक होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने के लिए 25 अक्टूबर से देशव्यापी ‘विकसित भारत युवा संवाद’ हरदा जिले में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के तहत विशेष अभियान  शरद पूर्णिमा पर आज सजेगी गरबा रास की महफिल चौकड़ी में आज होगी बैलगाड़ी दौड़ 'शंकर पट' प्रतियोगिता रेत चोरी रोक रहे कंपनी कर्मचारी पर जानलेवा हमला, कार में ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर हरदा उप पंजीयक कार्यालय ने अनुविभागीय अधिकारी से राजधानी कालोनी के विकास की अनुमति लिखित प्राप्त की ... हरदा नगरपालिका में रिकॉर्ड जलाने पर विवाद गहराया, CMO की सफाई पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल; निष्पक्... हरदा में सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

ग्रीन गणेश अभियान से जगाई पर्यावरण संरक्षण की अलख

भोपाल। एप्को के चार दिवसीय ग्रीन गणेश अभियान, जिसका शुभारंभ 22 अगस्त को किया गया था, सोमवार को समापन हुआ। जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित चार दिवसीय “आओ बनाओ, निशुल्क घर ले जाओ “प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रमुख रूप से भोपाल के शा. नवीन उ. मा. विद्यालय ओल्ड कम्पियन, शासकीय मा. विद्यालय बोर्ड कालोनी, शा. हाई स्कूल बैरागढ़ चीचली, शा. राजा भोज उ. मा. विद्यालय, शा. नवीन कन्या हाई स्कूल नेहरू नगर, जागरण लेक यूनिवर्सिटी, आनंद विहार महिला महाविद्यालय, शा. नवीन हायर सेकंड्री स्कूल चूनाभट्टी, सेज इंटरनेशनल स्कूल, शा. एम. एल. बी. कन्या स्कूल बरखेड़ा, व्ही. एन. एस. कालेज तथा एक्सीलेंस कालेज के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभागिता की।

- Install Android App -

एप्को टीम द्वारा अभियान के अंतर्गत भोपाल के बाल संप्रेषण गृह सहित चार अन्य स्कूलों में जाकर मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाना सिखाया गया और जल-स्रोतों के लिण् हेतु घर पर ही प्रतिमाओं विसर्जन के लिऐ प्रेरित भी किया। एप्को टीम द्वारा इस अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय वेबिनार का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 8000 ईको क्लब्स से जुड़े शिक्षक एवम् विद्यार्थियों को भी प्रशिक्षित किया गया। भोपाल के छात्र- छात्राओं, शिक्षक तथा कई अधिकारी / कर्मचारियों एवम् आम नागरिकों सहित अभियान में लगभग 2150 प्रतिभागियों ने उत्साह से हिस्सा लिया और अपने हाथों से गणेश प्रतिमा का निर्माण किया।