jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

इंदौर : गुटखा कारोबारी पर 1946 करोड़ की GST डिमांड, 6 साल पहले हुई थी छापेमारी

इंदौर। सेंट्रल जीएसटी और एक्साइज कमिश्नरेट, इंदौर ने गुटखा कारोबार से जुड़े किशोर वाधवानी समेत कई अन्य व्यक्तियों और कंपनियों पर करीब 1946 करोड़ रुपए की भारी-भरकम टैक्स डिमांड जारी की है। इसे अब तक मध्य प्रदेश में किसी कारोबारी पर लगाया गया सबसे बड़ा टैक्स डिमांड माना जा रहा है।

- Install Android App -

विभाग ने इन लोगों को भी भेजा नोटिस
यह नोटिस एलोरा टोबैको, दबंग दुनिया पब्लिकेशन, विनायका फिल्टर्ड प्राइवेट लिमिटेड, शिमला इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, रानी प्रेस प्राइवेट लिमिटेड सहित कई अन्य कंपनियों और व्यक्तियों, जैसे श्याम खेमानी, अनमोल मिश्रा, धर्मेंद्र पीठादिया, राजू गर्ग, देवेंद्र द्विवेदी, विनोद बिदासरिया, रमेश परिहार, जौहर हसन, एनजी ग्राफिक्स एंड ब्लॉक मेकर्स आदि को टैक्स चोरी में संलिप्त पाए जाने के आधार पर भेजा गया है।

सिगरेट और पान मसाले की बिक्री पर चोरी किया टैक्‍स
जांच में सामने आया कि 2017 से 2020 के बीच इन इकाइयों ने अवैध रूप से सिगरेट और पान मसाले का उत्पादन व बिक्री कर टैक्स से बचने की कोशिश की। अलग-अलग अवधियों में हुई टैक्स चोरी का कुल आंकड़ा 1946.23 करोड़ रुपए तक पहुंचा, जबकि 76.67 करोड़ रुपए की एक्साइज ड्यूटी भी चुकाई नहीं गई।