jhankar
ब्रेकिंग
31 जुलाई को हरदा में होगा पूनम कायनेटिक शोरूम का भव्य शुभारंभ ग्वालियर रिश्वतकांड : रिटायरमेंट से 1 दिन पहले लोकायुक्त ट्रैप में फंसे नगर निगम के कार्यपालन यंत्री... हंडिया : अतिक्रमण की पुष्टि, नोटिस भी जारी... फिर कार्रवाई क्यों नहीं? आज तहसीलदार को सौंपा आवेदन तक्षशिला विद्या मंदिर कुकरावद में नामांकन एवं APAAR ID कार्य का किया गया अवलोकन गंजाल नदी: शौच के लिए नदी किनारे गए बुजुर्ग की डूबने से मौत, झाड़ियों में मिला शव विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए: विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने हरदा: बकाया बिल किसी और का, बिजली काटी दूसरे की; व्यापारी संघ ने कलेक्टर से की शिकायत मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम जनता से सीधे जुड़कर समस्याओं क... इंदौर वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला से मारपीट का मामला 14 साल के नाबालिग का बुजुर्ग महिलाओं को डंडे ... सिविल डिफेंस वॉलेन्टियर्स का 7 दिवसीय प्रशिक्षण 31 जुलाई से होगा

गुर्जर समाज द्वारा “युवा संवाद” कार्यक्रम का आयोजन, नेतृत्व, संगठन व सामाजिक नीति पर युवाओं ने रखे विचार ! 

हरदा। श्री भूआना प्रांतीय गुर्जर सभा, हरदा के संरक्षण में गुर्जर युवा सभा हरदा, नयाखेड़ा तथा विभिन्न नवयुवक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में युवा  संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को समाज में सकारात्मक दिशा प्रदान करना, सामाजिक संगठन, नेतृत्व, सामाजिक नीति, शिक्षा, रोजगार और उद्योग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गुर्जर समाज अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण दुगाया नयाखेड़ा अध्यक्ष हरिप्रसाद मुकाती तथा **विधायक डॉ. आर.के. दोगने उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में युवाओं को  खुले मंच  से अपने विचार रखने का अवसर दिया गया। सामाजिक संगठन की वर्तमान संरचना, नीतियों में सुधार, नेतृत्व में युवाओं की भूमिका जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। **युवा उद्यमी पलास करोडे  ने उद्योग और स्वरोजगार पर अपने अनुभव साझा किए, जिससे युवाओं को नई प्रेरणा मिली।

- Install Android App -

इस अवसर पर  श्री भूआना प्रांतीय गुर्जर युवा सभा हरदा अध्यक्ष संजय बिजगावने* नयाखेड़ा युवा अध्यक्ष रामविलास गुर्जर  नवयुवक संस्था , युवा सभा संरक्षण ललित जी पटेल,अध्यक्षगण मनीष दोगने, मुकेश दोगने, नवीन बागरे, अजय पाटिल  सहित अनेक सामाजिक युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन नीरज गुर्जर  सचिव, गुर्जर युवा सभा हरदा द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन नवयुवक संस्था अध्यक्ष *मुकेश दोगने** ने किया।

इस अवसर पर *युवा सभा हरदा युवा संगठन मंत्री वैभव पाटिल, पवन सामेंडीया, मनीष दुगाया  व अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया और यह संवाद आगामी सामाजिक निर्माण में एक मील का पत्थर साबित होगा।