jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

हंडिया में सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब

हंडिया। मां नर्मदा की पावन नगरी हंडिया में रविवार को सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर आस्था का अद्भुत समागम देखने को मिला। चौदस तिथि से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था, जो अमावस्या के दिन चरम पर रहा। लाखों श्रद्धालुओं ने रिद्धनाथ घाट सहित विभिन्न घाटों पर नर्मदा स्नान कर पितरों का विधि-विधान से तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

चौदस की बरसात बनी चुनौती

शनिवार चौदस की शाम अचानक हुई बरसात ने श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ा दी। बारिश से घाटों पर कीचड़ और पानी जमा हो गया, जिससे आवागमन में कठिनाई हुई। कई श्रद्धालु भीगते हुए भी मां नर्मदा की आराधना के लिए डटे रहे और अमावस्या तक उनका उत्साह बरकरार रहा।

घाटों पर सुबह से देर शाम तक भीड़

रविवार तड़के से ही श्रद्धालुओं का रिद्धनाथ घाट और आसपास के घाटों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिन चढ़ते-चढ़ते भीड़ इतनी बढ़ गई कि घाटों पर तर्पण, पिंडदान, वस्त्रदान और अन्नदान का क्रम देर शाम तक चलता रहा। पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने अपने पितरों के निमित्त विशेष कर्मकांड संपन्न किए।

बसों में अफरा-तफरी, यात्रियों को करना पड़ा संघर्ष

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण हंडिया बस स्टैंड पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। बस संचालकों ने अतिरिक्त यात्रियों को समायोजित करने के लिए बसों को क्षमता से अधिक भर दिया। कई यात्रियों को खड़े रहकर सफर करना पड़ा और नियमों का पालन भी नहीं हो सका।

- Install Android App -

मंदिर के सामने भिक्षुकों से असुविधा

रिद्धनाथ महादेव मंदिर के सामने दिनभर भिक्षुकों की भीड़ लगी रही। मंदिर में दर्शन और स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं को आने-जाने में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा।

चाय-नाश्ते की दुकानों की घटिया क्वालिटी से नाराजगी

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह अस्थायी चाय-नाश्ते की दुकानें लगाई गईं, लेकिन अधिकतर दुकानों की क्वालिटी संतोषजनक नहीं रही। खराब स्वाद और ऊंचे दामों से लोग निराश हुए। कई श्रद्धालु एक बार किसी दुकान पर जाने के बाद दोबारा वहां जाना पसंद नहीं करते दिखे।

खराब मार्ग से बिगड़ी ग्राम की छवि

पुराना बस स्टैंड चौपाटी से लेकर बस स्टैंड को जाने वाले ग्राम के अंदरूनी मार्ग की जर्जर हालत श्रद्धालुओं के लिए बड़ी परेशानी साबित हुई। गड्ढों और कीचड़ भरे रास्तों ने आवागमन कठिन बना दिया, जिससे बाहर से आए लोगों के सामने ग्राम की छवि खराब हुई।

प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्थाएं

भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए। थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह भदोरिया‌ ने पुलिस टीम के साथ घाटों और बस स्टैंड क्षेत्र का लगातार निरीक्षण कर हालात पर नजर बनाए रखी। मजबूत पुलिस तैनाती के चलते आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर हंडिया की इस अद्भुत छटा ने जहां श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद दिया, वहीं अव्यवस्थाओं और सुविधाओं की कमी ने व्यवस्थापकों को सुधार का संदेश भी दे दिया।