jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

मंदसौर में युवती का अपहरण, गरबा रिहर्सल से दो महिलाओं सहित 7 लोग ले गए

मंदसौर। मंदसौर में खानपुरा क्षेत्र में भावसार धर्मशाला में गरबा प्रैक्टिस कर रही युवती का दो महिलाओं व पांच युवकों ने अपहरण कर लिया। युवती जाना नहीं चाहती थी तो आरोपित उसे घसीटते हुए ले गए। वहां मौजूद एक महिलाओं व युवतियों ने बचाने की कोशिश की तो लेकिन उसे आरोपितों ने धक्का दे दिया। एक आरोपित के हाथ में कट्टा भी था। सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने युवती को छुड़ा लिया है वही मामले सात लोगों को गिरफ्तार करने की सूचना है।

- Install Android App -

प्रेम विवाह से जुड़ा मामला
पूरा मामला प्रेम विवाह से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। युवती के स्वजन इस विवाह से नाराज थे इसलिए उसे जबरन ले गए थे। शनिवार रात लगभग 10 बजे खानपुरा में स्थित भावसार धर्मशाला में महिलाएं और युवतियां गरबा की प्रेक्टिस कर रही थी। तभी चार युवक और दो महिलाएं वहां पहुंची और युवती को पकड़ लिया। वे उसे अपने साथ ले जाने लगे।

7 आरोपी गिरफ्तार
वहां मौजूद सभी लोग डरकर पीछे की तरफ भाग गए। सिर्फ एक युवती उसे बचाने आगे आई, लेकिन आरोपित महिलाओं ने उसे धक्का दिया। और युवती को अपने साथ ले गए। सूचना के बाद पुलिस की टीमें सक्रिय हुई। और लगभग तीन चार घण्टे में युवती को छुड़ा लिया। इस मामले में लगभग 7 आरोपित को पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। एसपी दोपहर प्रेस कांफ्रेंस में आरोपितों के नाम का खुलासा करेंगे।