jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

Asia Cup: भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया

दुबई। भारत ने एशिया कप के सुपर चार चरण के मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर विजयी अभियान जारी रखा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को दमदार शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 174 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

- Install Android App -

अभिषेक-गिल की शानदार साझेदारी
पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक और गिल ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई। भारत ने पावरप्ले के दौरान बिना किसी नुकसान के 69 रन बनाए थे। पावरप्ले के दौरान भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों में बहस हुई जिससे मैदान पर माहौल गर्म हो गया। दरअसल, शाहीन अफरीदी भारत की पारी का चौथा ओवर डालने आए और गिल ने दो चौके लगाए। इसके बाद शाहीन और गिल के बीच कुछ बहस हुई जिसके बाद गिल ने शाहीन को जाने का इशारा किया।

अंपायर ने किया बीच बचाव
इसके बाद अगला ओवर डालने हारिस रऊफ आए। गिल ने फिर आखिरी गेंद पर चौका जड़ा जिसके बाद अभिषेक और रऊफ के बीच तीखी बहस होने लगी। मामला बढ़ता देख अंपायर गाजी सोहेल ने बीच बचाव किया और दोनों को अलग किया। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। इससे पहले ग्रुप चरण के मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाए थे जिसके बाद बड़ा बवाल हुआ था। भारत ने यह नीति इस मैच में भी यही रणनीति जारी रखी और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान फिर सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया।