jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को

Harda News: विद्यालयों में 21 जुलाई को आयोजित होगा ‘‘गुरू पूर्णिमा उत्सव’’

हरदा : शासन द्वारा लिये निर्णय अनुसार सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर 20 व 21 जुलाई को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार 20 जुलाई को प्रार्थना सभा के बाद प्रार्थना स्थल पर शिक्षकों द्वारा गुरू पूर्णिमा के महत्व एवं पारंपरिक गुरू शिष्य संस्कृति पर प्रकाश डाला जाएगा। इस दौरान ‘‘प्राचीन काल में प्रचलित गुरूकुल व्यवस्था एवं उसका भारतीय संस्कृति’’ पर प्रभाव विषय पर निबन्ध लेखन आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 21 जुलाई को विद्यालयों में वीणा वादिनी माँ सरस्वती वंदना, गुरू वंदना, दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान गुरूजनों व शिक्षकों का सम्मान तथा शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा गुरू संस्मरण पर भाषण भी दिया जाएगा।