ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में बड़ा हादसा होते होते टल गया। दरअसल, झपकी लगने से डायल 112 वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही इस घटना में कोई जानहानि नहीं हुई। लेकिन इस लापरवाही के चलते डायल 112 के ड्राइवर पर एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं दो सिपाहियों पर निलंबन की गाज गिरी है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार-रविवार की दरमियानी रात डायल 112 के चालक भारत सिंह को झपकी आ गई। झपकी लगते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही गाड़ी किसी अन्य वाहन से नहीं टकराई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

